मशहूर सिंगर हत्याकांड में बड़ा खुलासा: हथियार सप्लायर गिरफ्तार; गैंगस्टर नेटवर्क की कई परतें खुलीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, श्रीगंगानगर।
पंजाबी गायक सिद्धू मूसावाला की हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों के सप्लायर को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। श्रीगंगानगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शकील अंसारी उर्फ आदिल को दबोच लिया।
मिल सकते हैं हथियार तस्करी से जुड़े कई अहम सुराग
शुरुआती पूछताछ में उसने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड समेत कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। पुलिस को उम्मीद है कि उससे गैंगस्टर नेटवर्क और हथियार तस्करी से जुड़े कई अहम सुराग मिल सकते हैं।
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार शकील अंसारी 11 जून को लुधियाना से श्रीगंगानगर पहुंचा था। उसका कथित उद्देश्य एक कारोबारी पर फायरिंग करना था, लेकिन वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस से उसका सामना हो गया।
बताया गया है कि बाइक पर सवार शकील ने पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इलाज के बाद अदालत ने उसे 22 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
मूसेवाला हत्याकांड में हथियार सप्लाई का दावा
पूछताछ में शकील ने खुलासा किया कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल किए गए विदेशी हथियारों की व्यवस्था उसने की थी। इनमें ऑस्ट्रिया निर्मित ग्लॉक पिस्टल और तुर्किये निर्मित जिगाना पिस्टल शामिल थीं। पुलिस के अनुसार इन हथियारों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
जांच में यह भी सामने आया कि वारदात के बाद शकील हथियार वापस लेकर उन्हें दूसरी आपराधिक घटनाओं में इस्तेमाल के लिए सुरक्षित रखता था। इससे हथियारों तक पुलिस की पहुंच मुश्किल हो जाती थी।
गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग से जुड़ाव
पुलिस जांच में शकील को कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार और रोहित गोदारा का प्रमुख हथियार हैंडलर बताया गया है। वह गैंग के सदस्यों और नए अपराधियों तक हथियार पहुंचाने का काम करता था।
पूछताछ में यह भी सामने आया कि उसके पास अवैध हथियारों का बड़ा नेटवर्क था और हथियारों को अलग-अलग ठिकानों पर छिपाकर रखा जाता था।
हरियाणा के चर्चित केस में भी नाम
पंचकूला में भाजपा नेता नरेंद्र लुबाना के भाई रतन लुबाना पर हुई फायरिंग के मामले में भी शकील का नाम सामने आया है। उस मामले में गिरफ्तार शूटरों ने पूछताछ के दौरान शकील का जिक्र किया था। अब पंचकूला पुलिस भी उत्पादन वारंट के जरिए उसे अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी।
कई राज्यों तक फैला नेटवर्क
पुलिस के मुताबिक शकील अंसारी के खिलाफ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। जांच एजेंसियों का दावा है कि उसके संपर्क विदेशों तक फैले हुए हैं और वह लंबे समय से हथियारों की अवैध सप्लाई से जुड़ा रहा है।
अधिकारियों का मानना है कि आगे की पूछताछ में गैंगस्टर नेटवर्क, हथियार तस्करी और कई हाई-प्रोफाइल अपराधों से जुड़े नए खुलासे हो सकते हैं।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!