रिटायर्ड शिक्षकों को बड़ी राहत: हाईकोर्ट ने इस सीमा पर रोक लगाई; नए सिरे से होगा फैसला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश के सेवानिवृत्त सहायक शिक्षकों को अर्जित अवकाश (लीव एनकैशमेंट) के मामले में इंदौर हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा केवल 50 दिन की अर्जित अवकाश नकदीकरण (लीव एनकैशमेंट) का लाभ देने संबंधी आदेशों को निरस्त कर दिया है और मामले पर नवीन नियमों के अनुसार दोबारा विचार करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले के बाद रिटायर्ड शिक्षकों को 300 दिन तक की अर्जित अवकाश नकदीकरण का लाभ मिलने की संभावना बढ़ गई है।
11 याचिकाओं पर आया फैसला
जस्टिस दीपक खोट की एकलपीठ ने 11 याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया। कोर्ट ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पुराने आदेशों पर पुनर्विचार करें और वर्तमान नियमों एवं संशोधित प्रावधानों के अनुसार नया निर्णय लें।
पुराने नियमों पर आधारित था फैसला
याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता अभिनव धानोतकर ने दलील दी कि विभाग ने वर्ष 1991 और 2008 के वित्त विभाग के परिपत्रों के आधार पर शिक्षकों को केवल 50 दिन की लीव एनकैशमेंट का लाभ दिया, जबकि 28 जुलाई 2018 को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (अवकाश) नियमों में किए गए संशोधन और 8 मार्च 2019 के नवीन परिपत्र पर विचार ही नहीं किया गया।
हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
हाईकोर्ट ने कहा कि संबंधित अधिकारियों ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट नहीं किया कि अर्जित अवकाश की वर्षवार गणना किस आधार पर की गई और 50 दिन का आंकड़ा कैसे तय किया गया।
कोर्ट ने कहा कि विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी है कि प्रत्येक कर्मचारी के अर्जित अवकाश का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रखे। यदि रिकॉर्ड और गणना स्पष्ट नहीं होगी तो कर्मचारी के वैधानिक अधिकारों का सही निर्धारण संभव नहीं है।
300 दिन तक लीव एनकैशमेंट का प्रावधान
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश सरकार के वित्त विभाग ने हाल ही में सभी विभागों को निर्देश जारी कर स्पष्ट किया है कि सेवानिवृत्ति के समय कर्मचारियों को अधिकतम 300 दिनों के अर्जित अवकाश का नकदीकरण ((लीव एनकैशमेंट) दिया जा सकता है। हालांकि 300 दिन से अधिक अर्जित अवकाश होने पर अतिरिक्त आर्थिक लाभ नहीं मिलेगा।
वित्त विभाग ने प्रक्रिया भी की स्पष्ट
वित्त विभाग ने सेवानिवृत्ति, अनिवार्य सेवानिवृत्ति, असमर्थता पेंशन तथा सेवा के दौरान कर्मचारी की मृत्यु जैसी परिस्थितियों में अर्जित अवकाश के नकदीकरण की प्रक्रिया भी स्पष्ट कर दी है।
हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अब संबंधित अधिकारी संशोधित नियमों और वित्त विभाग के नवीन दिशा-निर्देशों के आधार पर रिटायर्ड शिक्षकों के मामलों पर दोबारा निर्णय लेंगे।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!