नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लाखों की अवैध शराब की जब्त; आलू की बोरियों के नीचे ले जा रहे थे छिपाकर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नरसिंहपुर।
पुलिस के नशा विरोधी अभियान 'ईगल क्लॉ' के तहत नरसिंहपुर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करी का खुलासा किया। तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 130 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 11.19 लाख रुपए बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
पुलिस को देखते ही यू-टर्न लेकर भागा चालक
पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान एनएच-45 पर खमरिया स्थित पेट्रोल पंप के पास एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही चालक ने वाहन मोड़ा और तेज गति से भागने लगा। कुछ दूरी पर वह पिकअप छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली।
आलू की बोरियों के नीचे छिपा रखा था शराब का जखीरा
तलाशी के दौरान पिकअप में सबसे ऊपर आलू की बोरियां रखी मिलीं। जब पुलिस ने बोरियां हटाईं तो उनके नीचे बड़ी मात्रा में छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब बरामद हुई। वाहन से कुल 130 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 11 लाख 19 हजार रुपये आंकी गई है।
केस दर्ज, आरोपी की तलाश जारी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर पिकअप वाहन और शराब को जब्त कर लिया है। फिलहाल फरार चालक और वाहन मालिक की तलाश की जा रही है।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और उसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
संबंधित समाचार

आरएसएस प्रमुख बोले:‘इतिहास में संघ जैसा कोई संगठन या कार्य नहीं हुआ’, संघ अनुभव शाला का किया लोकार्पण

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; युवाओं के लिए सिख समाज ने तैयार किया लंगर, बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे

तस्कर को क्राइम ब्रांच ने 14 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा:तस्कर से सप्लायर और नेटवर्क को लेकर पूछताछ

मोमोज दुकान संचालक पर खौलता तेल डालने वाले पांचों बदमाश आए गिरफ्त में:उत्पात मचाते हुए की थी मारपीट; तोड़फोड़ कर लहराए थे चाकू

बस-कार की भीषण टक्कर:इतने लोगों की मौत; सड़क किनारे खाई में पलटी बस

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; एमआर-10 से विजय नगर तक ट्रैफिक प्रभावित

एमडी की बैकवर्ड लिंक:साजिद उर्फ राजा गिरफ्तार

फुटपाथ पर कब्जे से रोका तो चाकू लहराया कट्टा अड़ाकर मांगे 5-5 हजार:सराफा थाने पर देर रात तक व्यापारियों और भाजपाइयों का हंगामा

जहरीली शराब कांड:इस परिवार के 6 सदस्यों को हाई कोर्ट से अंतरिम राहत; पुलिस को जांच जारी रखने की छूट

काउंटर प्लान:राहुल गांधी के दौरे के बीच भाजपा की बड़ी जॉइनिंग की तैयारी; शाम 5 बजे होगा खुलासा, नाम पर सस्पेंस

मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही:8 की हुई मौत

पोहा-जलेबी... सब है तैयार आइए राहुलजी:इंदौर में आज ‘छात्रों की गूंज’, कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे राहुल गांधी, तैयारियां पूरी

एयरपोर्ट पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की:अब महिला संघर्ष समिति करेगी विरोध

राहुल गांधी को सुनना इसलिए है जरूरी:संघर्ष की भट्ठी में तपकर उभरे राहुल; वैचारिक दृढ़ता और जन-स्वीकार्यता का नया दौर

निलंबित अधिकारी समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी:इस दिन हाईकोर्ट में सुनवाई

करोड़ों की ड्रग केस में ED का एक्शन:लाखों की संपत्तियां अटैच; दो शहरों में की कार्रवाई

देखिए वीडियो:मां अहिल्या की नगरी पहुंचे राहुल गांधी; ‘छात्रों की गूंज’ में छात्रों से करेंगे संवाद ; शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं पर होंगे सवाल-जवाब

देखिए वीडियो:रास्ते में पुलिसकर्मी का एक्सीडेंट; पीसीसी सचिव और पार्षद ने साथियों के साथ पहुंचाया अस्पताल

देखिए वीडियो:आज ‘छात्रों की गूंज; पहले म्यूजिक-डांस, फिर राहुल गांधी से संवाद, राजधानी से रवाना

देखिए वीडियो:उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, 7 श्रद्धालु इस राज्य के बताए जा रहे, एक चालक भी हादसे का शिकार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!