नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; मिनी ट्रक में भरकर ले जा रहे थे, लाखों का नशीला पदार्थ जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
जिले की नारायणगढ़ थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिनी ट्रक से 88 किलोग्राम पिसा हुआ डोडाचूरा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान हिमाचल प्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
मुखबिर की सूचना पर की घेराबंदी
पुलिस ने डोडाचूरा, मिनी ट्रक, मोबाइल फोन और घरेलू सामान समेत करीब 20 लाख रुपये का माल जब्त किया है। एसपी विनोद कुमार मीना के निर्देशन और थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार पवार के नेतृत्व में पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मिनी ट्रक में अवैध मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है।
चार कट्टों में मिला 88 किलो डोडाचूरा
सूचना के आधार पर रविवार दोपहर नारायणगढ़-पिपलिया मंडी रोड स्थित बरखेड़ा वीरपुरिया फंटे पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एसएमएल कंपनी के SARTAJ GS मिनी ट्रक (HP-93-A-8885) से चार प्लास्टिक के कट्टों में रखा 88 किलोग्राम पिसा हुआ डोडाचूरा बरामद हुआ।
हिमाचल प्रदेश के दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 1.76 लाख रुपये है।मौके से पुलिस ने ट्रक चालक दिनेश (40) निवासी ग्राम ओखु, तहसील नालागढ़, जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश) तथा अमृतलाल (36) निवासी आदुवाल, तहसील नालागढ़, जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश) को गिरफ्तार किया।
ट्रक, मोबाइल और घरेलू सामान भी जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 12 लाख रुपये कीमत का मिनी ट्रक, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा ट्रक में रखा लगभग 8 लाख रुपये मूल्य का घरेलू सामान भी जब्त किया है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज
आरोपियों के खिलाफ नारायणगढ़ थाना में अपराध क्रमांक 217/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
तस्करी नेटवर्क की जांच जारी
थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार पवार ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि डोडाचूरा कहां से लाया गया था और इसकी खेप किसे पहुंचाई जानी थी। पूरे तस्करी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!