नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 पेटी नशीली कफ सिरप की जब्त; तस्करों में मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीधी।
विंध्य क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीधी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रीवा आईजी गौरव राजपूत के निर्देश पर चल रही कार्रवाई के दौरान जमोड़ी थाना पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप जब्त की है।
29 पेटियों में भरी 3480 शीशियां बरामद
पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए 29 पेटियों में भरी 3480 शीशियां बरामद की हैं, जिनकी कीमत करीब 7 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई जमोड़ी थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी और उनकी टीम ने की।
घेराबंदी कर दबिश दी
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सजाहवा-नेबुहा-कठौली मार्ग स्थित पुलिया के पास घेराबंदी कर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में नशीली कफ सिरप बरामद की। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जब्त की गई 3480 शीशियों की बाजार कीमत लगभग 7 लाख रुपए है।
अन्य तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस
इतनी बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद इलाके में सक्रिय नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशीली सिरप की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में भी जुटी हुई है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!