एमपी पंचायत चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर: आयोग ने कसी कमर; अब ऐसे चुने जाएंगे पंच और सरपंच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में जून और जुलाई 2027 में प्रस्तावित नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियां राज्य निर्वाचन आयोग ने तेज कर दी हैं। आयोग इस बार पंचायत चुनावों में पंच और सरपंच पदों के लिए भी पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से मतदान कराने की तैयारी कर रहा है।
ईवीएम के माध्यम से कराए जाएंगे चुनाव
यदि यह व्यवस्था लागू होती है तो प्रदेश के इतिहास में पहली बार स्थानीय निकाय और पंचायतों के सभी पदों के चुनाव पूरी तरह ईवीएम के माध्यम से कराए जाएंगे।
पहली समीक्षा बैठक में तैयारियों पर मंथन
चुनावी तैयारियों को लेकर गुरुवार को राज्य निर्वाचन आयोग में पहली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के 44 जिलों के उप निर्वाचन अधिकारी और मास्टर ट्रेनर्स शामिल हुए।
राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी प्रक्रिया को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने और अधिकारियों के प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया है।
जून में निकाय, जुलाई में पंचायत चुनाव
आयोग की तैयारी के अनुसार जून 2027 में प्रदेश की 413 नगरीय निकायों के चुनाव कराए जाएंगे। इसके लिए लगभग 22 हजार मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इसके बाद जुलाई 2027 में प्रदेश की करीब 23 हजार ग्राम पंचायतों के चुनाव होंगे, जिनके लिए 72 हजार मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
पहली बार सरपंच और पंच चुनाव भी EVM से कराने की तैयारी
वर्ष 2022 के चुनावों में नगर निकायों के साथ जिला पंचायत और जनपद पंचायत सदस्यों का चुनाव ईवीएम से कराया गया था, जबकि सरपंच और पंच पदों के लिए बैलेट पेपर का उपयोग किया गया था।
इस बार आयोग पूरी पंचायत चुनाव प्रक्रिया को ईवीएम आधारित बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इससे मतगणना तेज होगी और परिणाम कम समय में घोषित किए जा सकेंगे।
मतदान केंद्रों पर होगी लाइव वेबकास्टिंग
निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके माध्यम से मतदान प्रक्रिया की निगरानी रियल टाइम में की जा सकेगी। आयोग ने बताया कि मध्यप्रदेश पहले भी अन्य राज्यों, जैसे त्रिपुरा, सिक्किम, महाराष्ट्र और राजस्थान, को स्थानीय निकाय चुनावों के लिए ईवीएम उपलब्ध करा चुका है।
मतदाताओं का भरोसा बनाए रखना प्राथमिकता
राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव से जुड़ी सभी तकनीकी तैयारियां समय रहते पूरी की जाएं और किसी भी संभावित समस्या का पहले से समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव सीधे जनता से जुड़े होते हैं, इसलिए तकनीक के उपयोग के साथ यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि पूरी निर्वाचन प्रक्रिया पर मतदाताओं का विश्वास बना रहे।
संबंधित समाचार

दिवाली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने किलो संदिग्ध मिठाई जब्त; लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; इतना माल जब्त

रांग साइड बाइक चलाना और मोबाइल पर बात करना पड़ा महंगा:यातायात पुलिस की सख्ती; शिकायतों के आधार पर की कार्रवाई;

कार्तिक स्नान के दौरान बड़ा हादसा:नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत; 6 घंटे चले रेस्क्यू के बाद मिले शव

ठगी से परेशान रैपिडो ड्राइवर ने दी जान:थाने में खाया जहर; मौत से पहले वीडियो में किया चौकाने वाला खुलासा

प्रकाश के त्योहार को अंधकार में न बदलें:पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी; हादसा होने पर तत्काल अपनाएं प्राथमिक उपचार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह पुरी को दी बधाई:प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए; सीएम बोले-दीपावली के पहले मिली जीत उत्साह बढ़ाने वाली

कैलाश-आकाश को न्योता नहीं विरोधी खेमे के नेता दिखे मंच पर:पार्षद पति के आयोजन में दिखी अलग सियासी जमावट

ग्रामीणों को मिलेंगे संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज:धनतेरस पर जिले के गांवों में होंगे स्वामित्व योजना के विशेष कार्यक्रम; जिलेभर में होगा रजिस्ट्री वितरण

हरदीप पुरी निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद:कांग्रेस के 100 से ज्यादा कमियों के दावे खारिज; बदला मध्यप्रदेश का समीकरण

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश, लेकिन पटाखा कारोबार पर प्रशासन मेहरबान:सील दुकानें दोबारा खुली; कार्रवाई का असर कहां?

युद्ध और गोलाबारी के बीच मक्का में फंस गए थे इतने यात्री:मुख्यमंत्री की पहल से हुई सुरक्षित वापसी; अपनों से मिलकर छलक उठीं आंखें

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास:23 साल के सफर पर लगा विराम; 234 मैच में किए इतने गोल, इतनी बार वर्ल्ड कप में उतरे

वन विभाग ने की कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे तीन वाहन जब्त:बिना ट्रांजिट परमिट हो रहा था परिवहन; देवास-शाजापुर से इंदौर के कारखानों तक पहुंचाई जा रही थी लकड़ी

ठेकेदार कंपनी पॉवर लिकर का कमाल:नर्मदा गंभीर परियोजना; मुख्यमंत्री को भी दे दिया चकमा, उज्जैन में भी नहीं मिला पानी

दीपावली की रोशनी से पहले इंदौर की सड़कों पर जाम का अंधेरा:त्योहार की खरीदारी करने निकले इंदौरवासी जाम में फंस रहे

वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत:शहर में निकाली रैली; नाबालिग की गोली मारकर हत्या की थी

इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त:अब इस लापरवाही पर भी कटेगा चालान; MIC मेंबर बोले- पानी नहीं मिलेगा तो रोओगे

बाल विवाह पर MP में सख्ती:इस दिन प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान; गांव से वार्ड तक बनेंगे निगरानी दल

वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला:बाल-बाल बची सवारों की जान; फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!