खबर
Top News

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: इन पत्नियों को नहीं मिलेगा गुजारा भत्ता

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 जून 2026, 5:15 pm
शेयर करें:
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि यदि पत्नी आर्थिक रूप से सक्षम है और स्वयं पर्याप्त आय अर्जित कर रही है, तो उसे पति से भरण-पोषण (मेंटेनेंस) का अधिकार नहीं दिया जा सकता।

अदालत ने भोपाल की एक महिला द्वारा दायर गुजारा भत्ता याचिका खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि भरण-पोषण का उद्देश्य आर्थिक रूप से आश्रित व्यक्ति की सहायता करना है, न कि अतिरिक्त आर्थिक लाभ उपलब्ध कराना।

भरण-पोषण की मांग को न्यायोचित नहीं माना
हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति विवेक जैन की एकलपीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान पाया कि याचिकाकर्ता महिला की मासिक आय करीब 1.25 लाख रुपए है। ऐसे में उसे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर माना गया और भरण-पोषण की मांग को न्यायोचित नहीं माना गया।

भरण-पोषण का उद्देश्य जरूरतमंद की सहायता
अदालत ने अपने आदेश में कहा कि भरण-पोषण संबंधी कानून का उद्देश्य उस पति या पत्नी को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है, जो स्वयं अपना भरण-पोषण करने में सक्षम नहीं है। यदि कोई व्यक्ति पहले से पर्याप्त आय अर्जित कर रहा है और सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकता है, तो उसे केवल वैवाहिक विवाद के आधार पर अतिरिक्त गुजारा भत्ता नहीं दिया जा सकता।

शेक्सपियर के ' द मर्चेंट ऑफ वेनिस' का किया उल्लेख
सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति विवेक जैन ने प्रसिद्ध साहित्यकार विलियम शेक्सपियर के नाटक 'द मर्चेंट ऑफ वेनिस' का उल्लेख करते हुए कहा कि कानून का उद्देश्य न्याय करना है, न कि किसी पक्ष को अनुचित लाभ पहुंचाना। अदालत ने टिप्पणी की कि परिस्थितियों को देखते हुए याचिकाकर्ता की मांग उचित नहीं ठहराई जा सकती।

क्या था मामला?
मामला भोपाल की एक महिला से जुड़ा था, जिसने पति से भरण-पोषण की मांग करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। सुनवाई के दौरान महिला की आय और आर्थिक स्थिति से जुड़े दस्तावेज अदालत के सामने प्रस्तुत किए गए। रिकॉर्ड के आधार पर अदालत इस निष्कर्ष पर पहुंची कि महिला स्वयं पर्याप्त आय अर्जित कर रही है और आर्थिक रूप से किसी सहायता की मोहताज नहीं है।

फैसले के व्यापक मायने
कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार यह फैसला भरण-पोषण से जुड़े मामलों में एक महत्वपूर्ण मिसाल माना जा सकता है। अदालत ने स्पष्ट संकेत दिया है कि मेंटेनेंस का अधिकार केवल आर्थिक रूप से निर्भर जीवनसाथी के संरक्षण के लिए है। यदि पत्नी या पति स्वयं पर्याप्त आय अर्जित कर रहा हो, तो केवल वैवाहिक विवाद के आधार पर गुजारा भत्ता देने का औचित्य नहीं बनता।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ
Top News

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

14 minutes ago
अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 17 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 17 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 17 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 18 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 18 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 18 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 18 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 18 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 18 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 18 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 18 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 19 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 19 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 19 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 19 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 19 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 19 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 19 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!