सुप्रीम कोर्ट कालेजियम का बड़ा फैसला: चार हाईकोर्ट को नए चीफ जस्टिस; मप्र समेत तीन राज्यों की नजर अगली सूची पर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने चार हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त करने के लिए नामों की सिफारिश की है। कॉलेजियम की अनुशंसा के बाद अब गेंद केंद्र सरकार के पाले में है। मंजूरी मिलने के बाद पटना, कलकत्ता, बॉम्बे और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को स्थायी चीफ जस्टिस मिल जाएंगे।
कॉलेजियम ने दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की है। वहीं बॉम्बे हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस रविंद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता हाईकोर्ट भेजने का प्रस्ताव है।
इसके अलावा इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी को बॉम्बे हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की गई है। जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा, जो फिलहाल पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस हैं, को इसी हाईकोर्ट का स्थायी चीफ जस्टिस बनाने का प्रस्ताव है।
चार नियुक्तियों के बाद तीन हाईकोर्ट रहेंगे बाकी
इन चारों सिफारिशों को मंजूरी मिलने के बाद देश के उन हाईकोर्ट की संख्या तीन रह जाएगी, जहां स्थायी चीफ जस्टिस की नियुक्ति बाकी है। इनमें मध्यप्रदेश, जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख और राजस्थान हाईकोर्ट शामिल हैं।
मप्र हाईकोर्ट पर टिकी नजर
चार हाईकोर्ट के लिए नाम सामने आने के बाद अब मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के अगले चीफ जस्टिस को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में एक्टिंग चीफ जस्टिस के जरिए कामकाज चल रहा है। हालांकि, मप्र के लिए अभी कॉलेजियम ने कोई नाम सार्वजनिक नहीं किया है।
अगली कॉलेजियम बैठक में मध्यप्रदेश समेत बाकी हाईकोर्ट के लिए सिफारिश होने की संभावना पर नजर रहेगी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इन नामों पर फैसला कब होगा।
कॉलेजियम की सिफारिश के बाद केंद्र की मंजूरी जरूरी
हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति की प्रक्रिया में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद केंद्र सरकार प्रस्ताव पर विचार करती है। मंजूरी मिलने के बाद नियुक्ति की अधिसूचना जारी होती है। इसके बाद संबंधित जज नए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का पद संभालते हैं।
संबंधित समाचार

1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत:4 घंटे तक नहीं मिला इलाज; डॉक्टरों-स्टाफ के पीछे भागती रही पत्नी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव:सामने आई बड़ी वजह

हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया:रिहायशी इलाके में चल रहा था भंडारण का खेल; गोदाम और फैक्ट्री की सील

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!