बड़ा फैसला: शादी में DJ बजाने पर 21 हजार रुपए जुर्माना; रिंग सेरेमनी, प्री-वेडिंग और अन्य आयोजनों में फिजूलखर्ची पर रोक, अंतिम यात्रा की परंपराओं में भी बदलाव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
सामाजिक कुरीतियों और बढ़ती फिजूलखर्ची पर रोक लगाने के उद्देश्य से श्री तिरोले कुनबी पटेल समाज ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।
ओंकारेश्वर में आयोजित समाज की दो दिवसीय वार्षिक कार्ययोजना बैठक में सामाजिक अनुशासन, सादगी और संस्कारों को बढ़ावा देने के लिए कई प्रस्तावों पर सहमति बनी।
बैठक में सबसे बड़ा निर्णय शादियों में DJ पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का लिया गया। समाज ने तय किया है कि बारात के दौरान DJ बजाने पर वर और वधू दोनों पक्षों से 21-21 हजार रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा। यह राशि समाज के कोष में जमा की जाएगी।
समारोहों में सादगी पर जोर
समाज ने शादी और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में होने वाले अनावश्यक खर्चों को कम करने का निर्णय लिया है। बैठक में तय किया गया कि रिंग सेरेमनी, गोद-भराई, पावणा-पावणी और अन्य आयोजनों में सीमित संख्या में ही मेहमानों को आमंत्रित किया जाए।
सगाई समारोहों में भव्य मंच, अधिक संख्या में भोजन व्यवस्था और दिखावे पर रोक लगाते हुए इसे परिवार और करीबी रिश्तेदारों तक सीमित रखने पर जोर दिया गया।
प्री-वेडिंग और अंतिम यात्रा को लेकर भी नियम
समाज ने आधुनिक आयोजनों में बढ़ते खर्च को देखते हुए प्री-वेडिंग शूट जैसे कार्यक्रमों पर भी नियंत्रण और सादगी अपनाने का निर्णय लिया है।
वहीं, मृत्यु के बाद की जाने वाली कुछ परंपराओं में बदलाव करते हुए अंतिम यात्रा के दौरान मृतक के लिए कपड़े ले जाने की प्रथा को समाप्त करने का फैसला लिया गया है। अब अंतिम यात्रा में केवल घी, कपूर और अगरबत्ती ले जाने की व्यवस्था रहेगी।
इसके अलावा समाज में आर्थिक पारदर्शिता बनाए रखने के लिए वर्ष में केवल एक बार धन संग्रह करने की योजना को भी मंजूरी दी गई है।
संबंधित समाचार

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!