नारकोटिक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई: कार से बड़ी मात्रा में नशीली गोलियां की बरामद; दो तस्कर गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित और नशीली दवाइयां बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार भी जब्त कर ली गई है।
पशुपतिनाथ मंदिर मार्ग पर घेराबंदी कर पकड़ी कार
नारकोटिक्स ब्यूरो को क्षेत्र में प्रतिबंधित दवाइयों की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर मार्ग पर घेराबंदी कर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 4,000 ट्रामाडोल टैबलेट और 370 क्लोनाजेपाम टैबलेट बरामद हुईं।
प्रतिबंधित श्रेणी की हैं दवाइयां
इतनी बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां मिलने के बाद टीम ने तत्काल वाहन और दवाओं को जब्त कर लिया। नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बरामद ट्रामाडोल और क्लोनाजेपाम संवेदनशील एवं नियंत्रित श्रेणी की दवाइयां हैं। इनकी बिक्री और परिवहन के लिए वैध लाइसेंस तथा चिकित्सकीय दस्तावेज आवश्यक होते हैं।
अधिकारियों का कहना है कि इन दवाइयों का दुरुपयोग नशे के रूप में किया जाता है और अवैध तस्कर इन्हें बड़े पैमाने पर सप्लाई नेटवर्क के जरिए बाजार में पहुंचाने का प्रयास करते हैं।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशीली गोलियों की खेप कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति किन लोगों तक की जानी थी।
तस्करी के नेटवर्क की जांच जारी
CBN अधिकारियों का मानना है कि इस मामले के तार किसी बड़े नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। जांच एजेंसियां अब सप्लाई चेन, खरीद-बिक्री के स्रोत और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी हैं। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि पूछताछ के आधार पर आने वाले दिनों में और भी खुलासे हो सकते हैं।
संबंधित समाचार

एसआईआर में हटे मतदाताओं को मिली राहत:पात्र नाम दोबारा जुड़ सकेंगे; विलोपित मामलों के पुनः सत्यापन के निर्देश

देखिये वीडियो, दिव्यांग भाई को पीठ पर उठाकर वार्ड तक पहुंची बहन:जिला अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर; व्यवस्था पर उठे सवाल

किसने महिलाओं से की अपील:‘अकेली न आएं, सेवादारों पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें’

पिकनिक मनाने निकले छात्र की मौत:डिवाइडर से टकराई बाइक; दोस्त घायल

‘मैं पुलिस वाली हूं, सेटलमेंट करा दूंगी’ कहकर ठगी का आरोप:फर्जी नारकोटिक्स टीआई ने करोड़ों वसूले

दूषित पानी कांड:पीड़ित परिवारों से मिली कांग्रेस; जांच रिपोर्ट पर उठाए सवाल

आरक्षक से साइबर ठगी:पुराने नोटों की फोटो मंगाकर इतने लाख की कीमत बताई; अलग-अलग शुल्क के नाम पर हजारों ठगे

चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट:रिकॉर्ड हाई से इतने लाख रुपए हुई सस्ती; सोना भी टूटा

प्रसिद्ध घाट का जल स्नान लायक नहीं:दूषित जल से पेचिश; टाइफाइड और हेपेटाइटिस-ए का खतरा, श्राद्धपक्ष में रोज पहुंच रहे सैकड़ों श्रद्धालु

म्यूल बैंक अकाउंट का खुलासा:खाता किसी और का; संचालन कोई और कर रहा था, दो गिरफ्तार

शाही मस्जिद के नाम पर चंदा वसूली का फर्जीवाड़ा:सोशल मीडिया पर बारकोड भेजकर पैसे मांग रहे ठग; घर-घर जाकर भी चंदा लेने का आरोप

नगर निगम में करोड़ों के घोटाले का खुलासा:6 लाख की कचरा गाड़ी 11 लाख में खरीदी; पेच वर्क मशीनों में भी की हेराफेरी

दो अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत:करंट लगने से महिला की गई जान; युवक ने फांसी लगाई

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!