खबर
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टा गतिविधियां संचालित करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल-लैपटॉप जब्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 सितंबर 2026, 3:38 pm
शेयर करें:
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टा गतिविधियां संचालित करने के मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आईडी उपलब्ध कराते थे
पुलिस के मुताबिक आरोपी अलग-अलग ऑनलाइन गेमिंग और सट्टा एक्सचेंज की आईडी तैयार कर उपलब्ध कराते थे।

इन गतिविधियों से मिलने वाली रकम को म्यूल बैंक खातों के जरिए प्राप्त किए जाने की जानकारी भी जांच में सामने आई है।

सूचना पर दोनों आरोपियों को पकड़ा
पुलिस आयुक्त इंदौर के निर्देशन में शहर सहित देशभर में ऑनलाइन सट्टा और अवैध गेमिंग गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए क्राइम ब्रांच लगातार कार्रवाई कर रही है।

इसी अभियान के तहत विश्वसनीय सूचना मिलने पर टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ा।

शाजापुर और बड़नगर के रहने वाले हैं आरोपी
पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुलदीप धनावत, पिता रमेशचन्द्र धनावत, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम खंडेरिया, गुलाना, जिला शाजापुर और महावीर हर्षवाल, पिता रामस्वरूप हर्षवाल, उम्र 23 वर्ष, निवासी शांति निकेतन रोड, क्रिस्टल मॉल के सामने, बड़नगर के रूप में हुई है।

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपी विभिन्न ऑनलाइन गेमिंग और सट्टा एक्सचेंज से जुड़ी आईडी तैयार करते थे और उन्हें उपलब्ध कराते थे। इसके अलावा ऑनलाइन गेमिंग गतिविधियों के संचालन में भी उनकी भूमिका सामने आई है।

इन प्लेटफॉर्म से जुड़ी जानकारी
जांच के दौरान पुलिस को CretaBet, Pablo247 और Lotus265 जैसे ऑनलाइन एक्सचेंज/प्लेटफॉर्म से संबंधित गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली है।

पुलिस के अनुसार, इन गतिविधियों से प्राप्त राशि को अलग-अलग म्यूल बैंक खातों में ट्रांसफर अथवा प्राप्त किया जाता था।

अब पुलिस इन बैंक खातों और डिजिटल लेन-देन की भी जांच कर रही है।

8 मोबाइल, लैपटॉप और 8 ATM कार्ड जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 8 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप और 8 ATM कार्ड बरामद किए हैं।

जब्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की तकनीकी जांच की जा रही है।

जांच में इन उपकरणों से ऑनलाइन गेमिंग आईडी, बैंक खातों, डिजिटल ट्रांजैक्शन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।

कई धाराओं में दर्ज हुआ मामला
पुलिस के मुताबिक उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ Public Gambling Act, 1976 की धारा 4(a), दूरसंचार अधिनियम, 2023 की धारा 112(1) और IT Act, 2000 की धारा 66 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

म्यूल खातों और नेटवर्क की भी जांच
क्राइम ब्रांच अब आरोपियों से जुड़े म्यूल बैंक खातों और उनसे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ऑनलाइन गेमिंग आईडी और डिजिटल लेन-देन का नेटवर्क कितना बड़ा है तथा इस गतिविधि में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की जांच तकनीकी साक्ष्यों और डिजिटल ट्रांजैक्शन के आधार पर जारी है।

इंदौर क्राइम ब्रांच की ओर से ऑनलाइन सट्टा, अवैध गेमिंग और उससे जुड़े वित्तीय नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, शाही मस्जिद पर सख्ती
Top News

देखिए वीडियो, शाही मस्जिद पर सख्ती:500 मीटर क्षेत्र सील; मचान तैयार, सोशल मीडिया की अफवाहों पर पुलिस की नजर

6 minutes ago
मस्जिद क्षेत्र सील अघोषित कर्फ्यू
Top News

मस्जिद क्षेत्र सील अघोषित कर्फ्यू:250 दुकानें बंद 10 करोड़ का कारोबार ठप; 30 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार, अब तक आठ एफआईआर

11 minutes ago
देखिए वीडियो, युवती के अपहरण मामले में नया मोड़
Top News

देखिए वीडियो, युवती के अपहरण मामले में नया मोड़:प्रेमी के साथ अपनी मर्जी से जाने का किया दावा; दोनों ने की शादी

18 minutes ago
3 साल की कानूनी लड़ाई के बाद रास्ता साफ
Top News

3 साल की कानूनी लड़ाई के बाद रास्ता साफ:इस मार्ग के निर्माण हटेंगे; व्यापारियों को 24 घंटे की मोहलत

21 minutes ago
देखिए वीडियो, मस्जिद उपद्रव
Top News

देखिए वीडियो, मस्जिद उपद्रव:पुलिस पर पथराव के इतने आरोपी जेल भेजे गए; अब तक इतने गिरफ्तार

27 minutes ago
स्ट्रीट डॉग को सब्बल से पीटकर मार डाला
Top News

स्ट्रीट डॉग को सब्बल से पीटकर मार डाला:रहवासी की शिकायत पर एफआईआर

about 1 hour ago
10-10 हजार लेकर बांटे आशियाने
Top News

10-10 हजार लेकर बांटे आशियाने:नेताजी का मिला संरक्षण

about 1 hour ago
नवरात्रि से पहले हिंदू समाज के खिलाफ बड़े षड्यंत्र की आशंका
Top News

नवरात्रि से पहले हिंदू समाज के खिलाफ बड़े षड्यंत्र की आशंका:बड़ी मात्रा में गर्भपात किट मिलने का सनसनीखेज मामला

about 1 hour ago
बिल्डर की मौत मामले में नया खुलासा
Top News

बिल्डर की मौत मामले में नया खुलासा:हाल ही में खरीदी थी करोड़ों की जमीन; आर्थिक संकट के संकेत नहीं, सुसाइड से पहले गए थे राजधानी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, ढाबे पर कट्टा दिखाकर डराने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, ढाबे पर कट्टा दिखाकर डराने का आरोप:दो गिरफ्तार; पुलिस ने देशी कट्टा और जिंदा कारतूस किया जब्त,15 लाख की कार भी पकड़ी

about 1 hour ago
रेवंत रेड्डी धिक्कार है
Top News

रेवंत रेड्डी धिक्कार है:कर दिया भगवान का बंटवारा

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, युवती को कार में बैठाकर ले गए दो युवक
Top News

देखिए वीडियो, युवती को कार में बैठाकर ले गए दो युवक:परिजन ने दर्ज कराया अपहरण का केस, लड़की ने किया चौंकाने वाला खुलासा

about 1 hour ago
मोहन का राजधर्म
Top News

मोहन का राजधर्म:राजधर्म और सुशासन की मिसाल: आपसी सहमति से खुला विकास का मार्ग

about 2 hours ago
बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर
Top News

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर:भस्म आरती में हुए शामिल; नंदी हॉल में बैठकर की आराधना

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई
Top News

देखिए वीडियो, ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई:दो आरोपी गिरफ्तार; तस्करी के नेटवर्क को लेकर पूछताछ

about 2 hours ago
नगर निगम के पानी के टैंकर का कहर
Top News

नगर निगम के पानी के टैंकर का कहर:दो को कुचला; छात्रा की मौत, एक गंभीर

about 2 hours ago
हजारों करोड़ की ड्रग्स जब्त
Top News

हजारों करोड़ की ड्रग्स जब्त:इतने विदेशी पकड़े गए; नाव से इतने किलो हेरोइन-मेथ बरामद, इस द्वीप के पास कार्रवाई

about 2 hours ago
एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ियों का जलवा
Top News

एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ियों का जलवा:नीरू का गोल्ड; मनीषा का सिल्वर तो देव ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन:कलेक्टोरेट कार्यालय के बाहर इनका पुतला फूंका; पुलिस से धक्का-मुक्की

about 2 hours ago
गृह मंत्री के मंच को बम से उड़ाने की धमकी
Top News

गृह मंत्री के मंच को बम से उड़ाने की धमकी:रैली से पहले मिला ई-मेल; अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!