क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
क्राइम ब्रांच और तिलवारा थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 किलो 978 ग्राम गांजा और एक मोबाइल फोन जब्त किया है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
जब्त गांजे की कीमत करीब 1 लाख 98 हजार 900 रुपए बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लम्हेटा बायपास पर पुलिस को देखकर भागे
पुलिस के मुताबिक, 20 सितंबर की रात पुलिस टीम लम्हेटा बायपास क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। अमर टायर वाले के टपरे के पास दो युवक नीले रंग के पिट्ठू बैग लेकर खड़े दिखाई दिए।
पुलिस को देखकर दोनों युवक मौके से भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर बैग से गांजा बरामद हुआ।
बैग में दो पैकेट में मिला गांजा
पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपना नाम हिमांशु कश्यप (21) और दिनेश गौड़ ठाकुर (28) बताया। दोनों क्रेशर बस्ती, तिलवारा के निवासी हैं।
पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान दिनेश के बैग से एक बड़ा पैकेट मिला, जिसके अंदर दो छोटे पैकेट में गांजा रखा हुआ था। वजन करने पर कुल मात्रा 3 किलो 978 ग्राम निकली।
प्रेम बर्मन के कहने पर ओडिशा जाने का दावा
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे क्रेशर बस्ती निवासी प्रेम बर्मन के कहने पर ओडिशा के तितलागढ़ गए थे। पुलिस के अनुसार, तितलागढ़ रेलवे स्टेशन पर उन्हें शंभू नाम के व्यक्ति ने गांजा दिया था।
आरोपियों ने यह भी बताया कि गांजे की रकम प्रेम बर्मन ने ऑनलाइन ट्रांसफर की थी। इसके बाद दोनों ट्रेन से नागपुर पहुंचे और वहां से बस के जरिए जबलपुर आए।
पुलिस के मुताबिक, गांजा लेकर दोनों लम्हेटा बायपास पहुंचे थे, जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
मुख्य आरोपी और सप्लायर की तलाश
पुलिस अब इस कथित सप्लाई नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। मामले में प्रेम बर्मन और ओडिशा के कथित सप्लायर शंभू की तलाश की जा रही है।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजे की सप्लाई में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसे जबलपुर में कहां खपाया जाना था।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, पति पर FIR के बाद पूर्व विधायक का सिंधिया पर हमला:कहा- दो-चार केस और करा दो; डरेंगे नहीं, 2029 चुनाव का भी किया जिक्र

गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई तो कार्रवाई गैरकानूनी:दोबारा पकड़ने से पहले मजिस्ट्रेट की मंजूरी जरूरी

शहर की वायरल प्रतिमा:गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर

मोदी की मिमिक्री के बाद कॉमेडियन के 3 शो कैंसिल:बताया; लगातार मिल रही धमकियां

अनंत चतुर्दशी पर निकलेगा आस्था, परंपरा और देशभक्ति का भव्य कारवां

पात्रता परीक्षा के विरोध में बड़ा फैसला:इस तारीख से राजधानी में अनिश्चितकालीन धरना; विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग

‘रण’ जीत लिया ‘रणदिवे’ने:चैलेंज, इनोवेशन और क्राइसिस मैनेजमेंट के नए योद्धा गौरव

प्रसिद्ध मंदिर में बदले नियम:इस समय के बाद नहीं होगा हवन-यज्ञ; उल्लंघन करने पर कार्रवाई

मालवा’ में कांग्रेस:बरसों से जो शहर भाजपा का गढ़; वहीं कांग्रेस ने रचा इतिहास

हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू:डिवीजन बेंच-1 में जनहित; पर्यावरण और क्रिमिनल मामलों की सुनवाई

देखिए वीडियो:पड़ोसी देशों में बढ़ा तनाव; एयरस्ट्राइक में इतने आतंकियों के मारे जाने का दावा, तीन नागरिकों की मौत

हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर फिर यात्रा पर निकलेंगे ये संत:सैकड़ों किलाेमीटर का सफर करेंगे

MP में 5935 वनरक्षकों की भर्ती का दूसरा चरण शुरू:जानें पूरा शेड्यूल

देखिए वीडियो:अनंत चतुर्दशी की तैयारियां तेज; झांकी मार्ग का निरीक्षण करने निकला सरकारी अमला

इंदौर पहुंचे BJYM अध्यक्ष:सेवा संकल्प यात्रा को लेकर बताया पूरा प्लान; राहुल गांधी पर साधा निशाना

सीमेंटेड सड़क धंसी:10 फीट से ज्यादा गहरा हुआ गड्ढा; जांच में जुटी निगम की टीम

रिहायशी इलाके में तेंदुए की दस्तक:फार्म विला कॉलोनी के सीसीटीवी में हुआ कैद; रहवासियों में दहशत, वन विभाग ने शुरू की तलाश

महिला इंस्पेक्टर की हत्या:हथौड़े से वार कर उतारा मौत के घाट; आरोपी ने भी फांसी लगाकर दी जान

भस्म आरती के नाम पर साइबर ठगी:12 श्रद्धालुओं से ऐंठे 30 हजार; थमाया फर्जी VIP पास

छात्रों की गूंज के बाद फीडबैक फॉर्म में दर्ज हुई स्टूडेंट्स की आवाज:नौकरी; भर्ती परीक्षा, शिक्षा, स्कॉलरशिप और हॉस्टल जैसे मुद्दों का किया जिक्र
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!