फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई: पांच औद्योगिक संस्थानों को किया गया सील; कलेक्टर के सख्त निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में फायर सेफ्टी मानकों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर बुधवार को नगर निगम एवं संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने पोलोग्राउंड औद्योगिक क्षेत्र में निरीक्षण अभियान चलाकर फायर सेफ्टी नियमों का उल्लंघन करने वाले पांच औद्योगिक संस्थानों को सील कर दिया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संबंधित संस्थानों में आवश्यक अग्नि सुरक्षा उपकरणों, आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा निर्धारित फायर सेफ्टी मानकों का समुचित पालन नहीं किया जा रहा था। सुरक्षा मानकों में गंभीर कमियां पाए जाने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संस्थानों को सील कर दिया।
कार्रवाई के तहत रौनक पेंट फैक्ट्री, स्टार पेंट, पेपर ट्रेंड लिंक प्राइवेट लिमिटेड, सारा फोम तथा वाडीलाल केमिकल को सील किया गया। इन संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की कमी के कारण किसी भी आपात स्थिति में जनहानि एवं बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा है कि नागरिकों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। शहर के विभिन्न औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी मानकों की नियमित जांच जारी रहेगी और नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सभी उद्योगों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों से अपील की है कि वे निर्धारित अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके। जिला प्रशासन द्वारा भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे।
संबंधित समाचार

दूषित पानी कांड:पीड़ित परिवारों से मिली कांग्रेस; जांच रिपोर्ट पर उठाए सवाल

आरक्षक से साइबर ठगी:पुराने नोटों की फोटो मंगाकर इतने लाख की कीमत बताई; अलग-अलग शुल्क के नाम पर हजारों ठगे

चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट:रिकॉर्ड हाई से इतने लाख रुपए हुई सस्ती; सोना भी टूटा

प्रसिद्ध घाट का जल स्नान लायक नहीं:दूषित जल से पेचिश; टाइफाइड और हेपेटाइटिस-ए का खतरा, श्राद्धपक्ष में रोज पहुंच रहे सैकड़ों श्रद्धालु

म्यूल बैंक अकाउंट का खुलासा:खाता किसी और का; संचालन कोई और कर रहा था, दो गिरफ्तार

शाही मस्जिद के नाम पर चंदा वसूली का फर्जीवाड़ा:सोशल मीडिया पर बारकोड भेजकर पैसे मांग रहे ठग; घर-घर जाकर भी चंदा लेने का आरोप

नगर निगम में करोड़ों के घोटाले का खुलासा:6 लाख की कचरा गाड़ी 11 लाख में खरीदी; पेच वर्क मशीनों में भी की हेराफेरी

दो अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत:करंट लगने से महिला की गई जान; युवक ने फांसी लगाई

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!