खबर
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: फॉर्च्यूनर में एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, इतने लाख का माल जब्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 अप्रैल 2026, 5:46 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ जारी अभियान के तहत क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 11.12 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “एमडी” (अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 1.10 लाख रुपये) के साथ एक मोबाइल फोन, डिजिटल तोल मशीन और टोयोटा फॉर्च्यूनर वाहन जब्त किया गया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 42 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के निर्देश पर शहर में मादक पदार्थों की तस्करी और इसमें संलिप्त बदमाशों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच टीम द्वारा गोपनीय सूचना के आधार पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान शिवालय रोड क्षेत्र में एक टोयोटा फॉर्च्यूनर में बैठा एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर टीम ने घेराबंदी कर उसे रोका और पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नंदकिशोर वोरा उर्फ वंश निवासी मुसाखेड़ी इंदौर बताया। वाहन की तलाशी लेने पर सीलिंग बॉक्स के पास से एक पारदर्शी पन्नी में 11.12 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई, वहीं गाड़ी के हैंडब्रेक के पास से डिजिटल तोल मशीन भी मिली। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अवैध लाभ कमाने के लिए सस्ते दामों में मादक पदार्थ खरीदकर नशे के आदी लोगों को महंगे दामों पर बेचता था। आरोपी कॉस्मेटिक शॉप पर काम करता है और 12वीं तक शिक्षित है।

इस मामले में थाना क्राइम ब्रांच में अपराध क्रमांक 55/26 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ के स्रोत और उसके नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

उल्लेखनीय है कि क्राइम ब्रांच द्वारा 1 जनवरी 2026 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 25 प्रकरण दर्ज कर 39 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो नशे के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई को दर्शाता है।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 11 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 11 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 11 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 11 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 11 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 11 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 11 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 11 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 11 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 11 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 11 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 12 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 12 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 12 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 12 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 12 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 12 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 12 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 12 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!