तीन साल पुराने तेल चोरी कांड में बड़ा एक्शन: कारोबारी की 19.44 करोड़ की संपत्ति कुर्क; गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
उत्तर प्रदेश के मथुरा में रिफाइनरी पाइपलाइन से करोड़ों रुपये के तेल चोरी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देवास निवासी तेल कारोबारी अशोक जैन की करीब 19 करोड़ 44 लाख 16 हजार रुपये की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर दी है। कार्रवाई तीन साल पुराने चर्चित तेल चोरी मामले में की गई। मथुरा पुलिस ने बुधवार को देवास पहुंचकर सोनकच्छ प्रशासन की मौजूदगी में संपत्तियों को सील किया, जिसकी जानकारी शुक्रवार को सामने आई।
मथुरा पुलिस ने देवास में की कार्रवाई
मथुरा पुलिस की विशेष टीम बुधवार को देवास पहुंची और सोनकच्छ तहसील प्रशासन के सहयोग से अशोक जैन की संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई की। टीम ने सोनकच्छ क्षेत्र की कृषि भूमि और एक पेट्रोल पंप को सील कर दिया। कुर्क सभी संपत्तियों पर मथुरा जिला मजिस्ट्रेट के आदेश का बोर्ड लगाया गया, जबकि संबंधित गांवों में मुनादी कराकर कार्रवाई की जानकारी भी दी गई।
तीन साल पहले पाइपलाइन में सेंध लगाकर हुई थी तेल चोरी
पुलिस के मुताबिक करीब तीन वर्ष पहले मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के सेरसा गांव के पास रिफाइनरी की पाइपलाइन में सेंध लगाकर बड़े पैमाने पर तेल चोरी की गई थी। जांच के दौरान इस संगठित गिरोह का पर्दाफाश हुआ और 11 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
पुलिस का दावा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की थी, जिसके बाद पूरे नेटवर्क की गहन जांच शुरू की गई।
अवैध कमाई से खरीदी थीं करोड़ों की संपत्तियां
जांच में सामने आया कि गिरोह से जुड़े अशोक जैन ने कथित तौर पर अवैध कमाई से मध्यप्रदेश में करोड़ों रुपये की संपत्तियां खरीदी थीं। इनमें इंदौर स्थित एक पेट्रोल पंप, देवास जिले में तीन कृषि भूमि और दो प्लॉट शामिल हैं।
इन सभी संपत्तियों की कुल कीमत करीब 19 करोड़ 44 लाख 16 हजार रुपये आंकी गई है, जिन्हें अब गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर लिया गया है।
प्रशासन ने की कार्रवाई की पुष्टि
सोनकच्छ के तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट हर्षल बहरानी ने मथुरा पुलिस की कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से कुर्की की पूरी प्रक्रिया नियमानुसार संपन्न कराई गई।
संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!