राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई: आरोपियों के घर पुलिस की एक साथ छापेमारी; टिन्नू के घर मिला ताला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच तेज हो गई है। रविवार सुबह करीब सात बजे पुलिस ने इस मामले में जेल में बंद सभी आठ आरोपियों के घरों पर एक साथ छापेमारी की।
पुलिस की छह अलग-अलग टीमों ने समन्वित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के आवासों की तलाशी ली और उनके परिजनों के साथ-साथ पड़ोसियों से भी पूछताछ की। इस कार्रवाई में राजस्व विभाग के अधिकारियों, विशेष रूप से लेखपालों को भी शामिल किया गया, ताकि आरोपियों की संपत्तियों और संभावित अवैध रूप से अर्जित सामान की जानकारी जुटाई जा सके।
छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के घर पर ताला लगा मिला। पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों से उसके परिवार और गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई।
वहीं आरोपी अविनाश शुक्ला के कौशलपुरी स्थित आवास पर भी पुलिस ने दबिश दी। उसके घर पर मौजूद नहीं मिलने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की। पड़ोसियों ने बताया कि अविनाश कौशलपुरी में रहते थे और एक योग केंद्र से भी जुड़े हुए थे। उनका गांव में भी एक मकान है, जहां आने-जाने की जानकारी पुलिस ने एकत्र की।
चोरी की रकम और सामान बरामद करने की कोशिश
जांच एजेंसियों का मानना है कि मंदिर के चढ़ावे से चोरी की गई नकदी अथवा अन्य कीमती सामान का कुछ हिस्सा आरोपियों के घरों या उनके करीबी लोगों के पास छिपाया गया हो सकता है।
इसी संभावना के आधार पर यह व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस दस्तावेजों, बैंक खातों, संपत्ति और संदिग्ध लेन-देन की भी जांच कर रही है।
पहली एफआईआर के बाद हुई थी गिरफ्तारी
इस मामले में 25 जून को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर पहली एफआईआर दर्ज की गई थी। एफआईआर में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू सहित आठ लोगों को नामजद किया गया।
अगले ही दिन 26 जून को सभी आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन की न्यायिक अभिरक्षा में फैजाबाद जेल भेज दिया गया।
जेल सूत्रों के अनुसार, आठों आरोपियों की जेल में पहली रात बेचैनी में गुजरी। बताया गया कि वे देर रात तक आपस में मामले को लेकर चर्चा करते रहे और कई बार उनके बीच कहासुनी भी हुई। सोमवार को उन्हें दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।
एसआईटी रिपोर्ट के बाद तेज हुई कार्रवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला 7 जून को सामने आया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 जून को विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया।
एसआईटी ने 23 जून को अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद को सौंपी। इसके दो दिन बाद ट्रस्ट की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज हुई और पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर 11 जुलाई को फैसला
इस पूरे प्रकरण के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा द्वारा दिए गए इस्तीफों की भी पुष्टि हो चुकी है।
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि ने कहा कि दोनों के त्यागपत्र प्राप्त हो गए हैं और 11 जुलाई को होने वाली ट्रस्ट की बैठक में इन पर विचार किया जाएगा।
उन्होंने श्रद्धालुओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि रामलला को अर्पित की गई सोने-चांदी की सभी वस्तुएं और चांदी की ईंटें पूरी तरह सुरक्षित हैं तथा उनके संरक्षण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हुई है।
राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेज
मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अरविंद केजरीवाल के राम मंदिर दर्शन के दौरान कथित वीआईपी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा कि अलग-अलग लोगों के लिए अलग नियम क्यों लागू किए जा रहे हैं।
वहीं इंडोनेशिया के जकार्ता में कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस प्रकरण पर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि यह केवल धन की चोरी नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास पर चोट है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच पूरी होने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और यदि पूछताछ तथा छापेमारी के दौरान नए तथ्य सामने आते हैं तो मामले में आगे और भी कार्रवाई की जा सकती है।
संबंधित समाचार

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग:स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच:मुख्यमंत्री बोले-घायल और वृद्ध वन्यजीवों की होगी देखभाल; कैबिनेट में इतने करोड़ की परियोजना को हरी झंडी

सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया:प्रतिमा देवी पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार का हर्जाना; इस वजह से लिया एक्शन

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप:वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात:गांधीसागर में 1,920 मेगावाट की परियोजना की पहली इकाई शुरू; मुख्यमंत्री बोले- यह हमारा बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट

वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार:बेटी की तलाश में निकले पिता की हत्या, नाबालिग बेटी की तलाश जारी

सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा:एमडी ड्रग्स सौदागर गिरफ्तार

9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी:अब गुजरात के वनतारा में रहेगा; इस वजह से भेजा

वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:नशे के खिलाफ कार्रवाई और त्वरित न्याय होगा; प्रदेश में खुलेंगे 6 विशेष न्यायालय

जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी:एसडीएम घनश्याम धनगर की भूमिका की भी जांच की मांग

वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान:कपल को गांजा रखने की धमकी दे रही थी पुलिस टीम; हुई निलंबन की कार्रवाई

30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण:गर्भ में बन चुके थे हाथ-पैर; डॉक्टर भी हैरान, पांच लाख जन्मों में मिलता है एक मामला

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी:टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप; वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं, बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी

बेटे ने वृद्ध मां से:तो पुराने विवाद में 14 वर्षीय छात्र से की मारपीट; शहर व आसपास के क्षेत्रों में छोटी-छोटी बातों पर हुई घटनाएं

रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम:क्या अभी खरीदना सही; जानिए आगे क्या होगा

अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा:35 महिलाओं को वेतन पर रखा था; तीन इलाकों में चल रहे थे फर्जी कॉल सेंटर, इन लोगों को करते थे ब्लैकमेल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!