लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: महिला पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार; रकम लेते ही दबोचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, राजगढ़।
मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में भोपाल लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार को राजगढ़ जिले के जीरापुर में कार्रवाई करते हुए भूमि नामांतरण के बदले 7 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में पटवारी सीमा दांगी और सह-आरोपी जमना प्रसाद उर्फ बबलू वर्मा को पकड़ा।
नामांतरण के लिए मांगी थी 7 हजार रुपए की रिश्वत
लोकायुक्त के अनुसार ग्राम श्यामपुरा निवासी राम प्रसाद दांगी ने 13 अगस्त को भूमि नामांतरण से संबंधित शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने ग्राम खेजड़िया के हल्का नंबर-78 में स्थित खसरा नंबर 407/1 की जमीन के नामांतरण के लिए आवेदन किया था।
आवेदन की स्थिति जानने के लिए जब उसने संबंधित पटवारी से संपर्क किया तो आरोप है कि नामांतरण की कार्रवाई आगे बढ़ाने के बदले 7 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई।
शिकायत का सत्यापन, फिर बिछाया ट्रैप
रिश्वत मांगने की शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने उसका सत्यापन कराया। मांग की पुष्टि होने के बाद पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाटीदार के निर्देशन में ट्रैप टीम गठित की गई।
गुरुवार को लोकायुक्त की टीम ने जीरापुर की सिरपोई कॉलोनी स्थित पटवारी के निजी कार्यालय में कार्रवाई की। लोकायुक्त के मुताबिक, पटवारी सीमा दांगी ने कथित तौर पर सह-आरोपी जमना प्रसाद उर्फ बबलू वर्मा के माध्यम से 7 हजार रुपए की रिश्वत ली। रकम लेते ही टीम ने दोनों को पकड़ लिया।
दोनों के खिलाफ केस दर्ज
लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी और सह-आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार से संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। दोनों से पूछताछ के साथ मामले की आगे की जांच की जा रही है।
कार्रवाई उप पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में निरीक्षक रजनी तिवारी, जीएस मर्सकोले, प्रधान आरक्षक मुकेश पटेल और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने की।
लोकायुक्त ने कहा- जारी रहेगा अभियान
भोपाल लोकायुक्त इकाई ने कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि किसी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने पर इसकी सूचना लोकायुक्त कार्यालय को दें।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!