लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: दो अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार; विदाई से पहले ही दबोचे गए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नीमच।
उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक राकेश राठौर और उत्कृष्ट छात्रावास अधीक्षक हरीश चौहान को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
रिपोर्ट के बदले मांगी थी रिश्वत
दोनों अधिकारियों पर विभागीय जांच रिपोर्ट पक्ष में तैयार करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। लोकायुक्त के अनुसार, मनासा विकासखंड के कुकड़ेश्वर स्थित शासकीय कन्या छात्रावास की अधीक्षिका कर्दुला इक्का को पहले अनियमितताओं के आरोप में निलंबित किया गया था।
1.25 लाख रुपए की रिश्वत मांगी
बाद में कलेक्टर ने उन्हें बहाल कर दिया, लेकिन आगे की जांच रिपोर्ट उनके पक्ष में देने के लिए कथित तौर पर 1.25 लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई। पीड़िता की शिकायत मिलने पर उज्जैन लोकायुक्त ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद ट्रैप की योजना बनाई गई। जांच के दौरान आरोपियों को पहले ही ₹25 हजार की पहली किस्त दी जा चुकी थी।
दूसरी किस्त लेते ही दबिश
गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर स्थित आदिम जाति कल्याण विभाग के कार्यालय में जैसे ही दोनों अधिकारी 1 लाख रुपए की दूसरी किस्त लेने पहुंचे, लोकायुक्त टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान डीएसपी दिनेश पटेल, टीआई हीना डाबर और लोकायुक्त की टीम मौजूद रही।
मामला दर्ज
दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
स्थानांतरण के दिन हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, जिला संयोजक राकेश राठौर का हाल ही में नीमच से झाबुआ तबादला हुआ था और गुरुवार को उनके रिलीव होने की चर्चा थी। ऐसे में विदाई से ठीक पहले रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने की घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई है। राठौर करीब 10 वर्षों से नीमच जिले में पदस्थ थे।
संबंधित समाचार

तलाक की सुनवाई के अगले दिन खूनी खेल:दो दिन रैकी; खरीदीं तीन पिस्तौल और फिर तीन मौतें

स्कूल निरीक्षण पर बवाल:सीजेपी प्रवक्ता से मारपीट; अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम

पिस्टल लेकर स्कूल पहुंचा छात्र:चेकिंग में हथियार मिला; युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

पीएम के फ्लैट बने दुकान और तबेला:15 आवास सीलकर नगर निगम ने जब्त किया सामान

साधना का सफर थमा, स्मृतियां रह गईं:साध्वी निर्मलाजी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, 1994 में ली थी जैन भगवती दीक्षा

फैक्ट्री के लिए आर-पार की लड़ाई:पटवारी बोले- एक लाख किसान करेंगे आंदोलन; राहुल गांधी ने कहा- मैं भी आऊंगा

रील के चक्कर में ट्रैफिक से खिलवाड़:वाहनों के आगे जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटी इंफ्लुएंसर; पुलिस करेगी कार्रवाई

मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में लटकी बस:बड़ा हादसा टला; सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:82 निरीक्षकों के तबादले, तीन की नई पदस्थापना शहर में

छात्र संघ चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज:भोपाल और इंदौर समेत अलग-अलग जिलों के लिए जिम्मेदारियां तय; प्रदेश कांग्रेस ने जारी किया आदेश

वीडियो देखिये, फर्श पर सिसक रही थीं दृष्टिहीन वृद्धा:जीआरपी ने थामा हाथ; आश्रम में मिला नया घर

जमीन दिखाई कुछ, निकली कुछ और:कोर्ट ने 31 लाख लौटाने का दिया आदेश; ब्याज भी लगेगा

फर्जी ट्रांजिट पास से लकड़ी का खेल:टिम्बर मार्केट में राज्य स्तरीय उड़न दस्ते की दबिश; दो वाहन जब्त

‘मुख्यमंत्री से ले लेना…’:ऑडियो वायरल; छात्र से विवाद के बाद प्राचार्य का तबादला

साफ पानी की शिकायत दबाना पड़ा भारी:सब इंजीनियर सस्पेंड, इंजीनियर बर्खास्त, विभागीय जांच शुरू

नाना पटवारी के मोबाइल से मिली सट्टेबाजों की आईडी:ऑनलाइन सट्टा केस में तीन गिरफ्तार; आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर

पटवारी के बयान से गरमाई सियासत:सिंधिया पर इशारों में निशाना; सरकार को भी घेरा

स्कूलों में बिजली-पानी तक नहीं:हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब; चार सप्ताह की दी मोहलत

आयशर ने बाइक सवार को रौंदा:पीछे से मारी टक्कर; पहिया ऊपर से गुजरने से मौत

CFL बदलते समय हादसा:करंट लगने से व्यक्ति की मौत; पत्नी ने बेसुध हालत में देखा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!