लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया अधिकारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा केंद्र धार के जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) प्रदीप कुमार खरे को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई समग्र शिक्षा केंद्र कार्यालय में की गई, जहां आरोपी निर्माण कार्य के पूर्णता प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करने के बदले रिश्वत मांग रहा था।
शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा
लोकायुक्त के अनुसार, समग्र शिक्षा अभियान के तहत धार जिले के सरकारी स्कूल परिसरों में 122 शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा था। इस परियोजना के लिए करीब 3 करोड़ 42 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे।
निर्माण कार्य की निगरानी जिला शिक्षा केंद्र में पदस्थ प्रभारी सहायक यंत्री दिलीप साधव कर रहे थे।
कमीशन की मांग की
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि परियोजना समन्वयक प्रदीप कुमार खरे निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने का दबाव बना रहे थे। इसके बदले उन्होंने कुल परियोजना राशि का 5 प्रतिशत यानी लगभग 17 लाख रुपये कमीशन की मांग की थी।
रंगे हाथ पकड़ लिया
परेशान होकर शिकायतकर्ता ने मध्य प्रदेश लोकायुक्त से शिकायत की। सत्यापन में आरोप सही पाए जाने के बाद विशेष ट्रैप टीम बनाई गई। योजना के तहत जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी को रिश्वत की पहली किश्त के रूप में एक लाख रुपये दिए, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
केस दर्ज
आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।
इनकी रही अहम भूमिका
ट्रैप दल में कार्यवाहक निरीक्षक सचिन पटेरिया, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक आशीष शुक्ला, आरक्षक विजय कुमार, कमलेश परिहार, मनीष माथुर, श्रीकृष्ण अहिरवार और प्रभात मोरे शामिल रहे। आगे की कार्रवाई सर्किट हाउस में की जा रही है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!