वीडियो देखिये, टीआई हत्याकांड के बाद गहन सर्च अभियान: नवागत पुलिस अधीक्षक बोले-आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी; करेंगे सख्त कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, देवास।
खातेगांव थाना क्षेत्र में निरीक्षक दिलीप पुरी की शहादत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी ट्रक ड्राइवर गजेंद्र उर्फ अक्कू रावत को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, गिरफ्तारी के बाद देवास लाते समय आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया। इस दौरान उसने पुलिस पर आत्मघाती हमला करने की भी कोशिश की। पुलिस ने मानक प्रोटोकॉल के तहत आत्मरक्षा में कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। फिलहाल वह जिला अस्पताल देवास के ICU में भर्ती है।
देवास एसपी आदित्य मिश्रा ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि 1-2 नवंबर की मध्यरात्रि को देवास जिले के खातेगांव थाना क्षेत्र में हुई इस घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तत्काल पूरे मामले की विवेचना और अन्य आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए भी कहा था।
विभिन्न जिलों में चलाया जा रहा था सर्च ऑपरेशन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसके लिए विभिन्न जिलों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। पुलिस का प्रयास था कि घटना में शामिल वांछित आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। इसी कार्रवाई के तहत मामले के मुख्य आरोपी ट्रक ड्राइवर गजेंद्र उर्फ अक्कू रावत को देवास पुलिस ने जिला अलीराजपुर से गिरफ्तार किया।
बरोठा थाना क्षेत्र में भागने की कोशिश, पुलिस पर हमले का प्रयास
एसपी आदित्य मिश्रा के मुताबिक, आरोपी को अलीराजपुर से गिरफ्तार कर देवास लाया जा रहा था। इसी दौरान बरोठा थाना क्षेत्र में आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, उसने पुलिस पर आत्मघाती हमला करने की भी कोशिश की।
आत्मरक्षा में पुलिस ने की कार्रवाई, दाहिने पैर में लगी गोली
आरोपी की इस हरकत के बाद पुलिस ने मानक प्रोटोकॉल के तहत आत्मरक्षार्थ कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस की गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी। घायल अवस्था में उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल देवास ले जाया गया।
फिलहाल ICU में भर्ती है आरोपी
एसपी ने बताया कि घायल आरोपी को जिला अस्पताल देवास में भर्ती कराया गया है, जहां वर्तमान में उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल वह ICU में भर्ती है।
संबंधित समाचार

ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग में पकड़ा गया युवक:चेसिस नंबर स्कैन करते ही हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वर्दी पे वार कब तक:कब टूटेगा सरकार, सियासत और शराब माफिया का खूनी गठजोड़

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने साधा कांग्रेस पर निशाना:देश में अस्थिरता पैदा करने और चुनाव आयोग की छवि धूमिल करने का प्रयास; लोगों की रगों में प्रजातंत्र का खून दौड़ता है

वीडियो देखिये, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा:मुख्यमंत्री बोले-लोकतंत्र और चुनाव आयोग का मजाक बनाने वाली कांग्रेस को जनता कभी माफ नहीं करेगी

दिव्यांग भाई-बहन की पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी गरीबी:कलेक्टर ने दिया भरोसा; बोले- तुम सिर्फ पढ़ाई करो, बाकी चिंता हमारी

वीडियो देखिये, अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन:जिला बदर और NSA तक की तैयारी; शहर में 34 केस दर्ज; 320 लीटर शराब जब्त

गर्मी में पानी के टैंकरों पर रहेगी CCTV कैमरों की नजर:सभी हाईड्रेंट होंगे कैमरों से लैस; टैंकरों के फेरों और पानी की सप्लाई का रहेगा हिसाब

12वीं के छात्र से बेरहमी से मारपीट:श्मशान ले जाकर बेल्ट-डंडों से पीटा; वीडियो किया वायरल

ट्रम्प को मिडटर्म चुनाव में बड़ा झटका:दोनों सदनों में रिपब्लिकन पार्टी हारी

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान:प्रेम विवाह के एक साल बाद उजड़ा संसार; मायके वालों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका:45 मिनट पहले गुजरी थी पैसेंजर ट्रेन; 6 ट्रेनें रद्द, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा:बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों के उपचार की प्रक्रिया शुरू

शराब माफिया के शिकार टीआई की पत्नी का बड़ा आरोप:सेंधवा के नेता ने दी थी धमकी; कहा था- ‘पुरी को नहीं छोड़ेंगे’

टीआई को ट्रक से कुचलकर मारने वाले ड्राइवर-क्लीनर का शॉर्ट एनकाउंटर:पुलिस पर फायरिंग के बाद दोनों के पैर में लगी गोली; दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस की कार्रवाई

20 साल की नौकरी में 65 लाख वेतन:समिति प्रबंधक के तीन ठिकानों पर छापे में चौंकाने वाला खुलासा; संपत्ति और खर्च मिले 2.41 करोड़ के, आय से 271.46 प्रतिशत अधिक संपत्ति

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई:दो रेड सैंड बोआ सांपों के साथ पकड़ाया युवक; इतने करोड़ बताई जा रही कीमत

वीडियो देखिये, खातेगांव शराब तस्करी मामले में नया मोड़:राहुल जायसवाल ने बदला बयान; बोले- टिमरनी की शराब दुकान में मेरी कोई भागीदारी नहीं, पुलिस ने दबाव डालकर बुलवाया

वीडियो देखिये, देवास कांड के बाद वन विभाग के रेंजर भी अलर्ट:अवैध खनन रोकने पहुंचे तो हाथ में लहराई सर्विस रिवॉल्वर; ट्रक चालक ने की थी वाहन भगाने की कोशिश

मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चे बीमार:उल्टी-पेट दर्द की शिकायत; कलेक्टर ने समूह को तत्काल हटाया

खातेगांव थाना प्रभारी को इस तरह दी गई अंतिम विदाई:समाज की सदियों पुरानी परंपरा के तहत हुआ अंतिम संस्कार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!