ट्रम्प को मिडटर्म चुनाव में बड़ा झटका: दोनों सदनों में रिपब्लिकन पार्टी हारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा है।
डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट में बहुमत हासिल करने के साथ हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में भी बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।
ट्रम्प की राजनीतिक मुश्किलें बढ़ी
इन नतीजों के बाद राष्ट्रपति ट्रम्प की राजनीतिक मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चुनाव परिणामों को उनके नेतृत्व और नीतियों के प्रति मतदाताओं के रुख के तौर पर भी देखा जा रहा है।
हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में डेमोक्रेट्स ने पार किया बहुमत का आंकड़ा
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में कुल 435 सीटें हैं। बहुमत के लिए 218 सीटों की जरूरत होती है।
शुरुआती चुनावी आंकड़ों के मुताबिक, डेमोक्रेटिक पार्टी 226 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी 137 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बाकी सीटों पर मतगणना जारी है।
सीनेट में भी डेमोक्रेटिक पार्टी को बढ़त
अमेरिकी सीनेट में कुल 100 सीटें हैं, जिनमें से इस चुनाव में 35 सीटों पर मतदान हुआ।
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 31 सीटों के परिणाम सामने आ चुके हैं। इनमें डेमोक्रेटिक पार्टी ने 19 और रिपब्लिकन पार्टी ने 12 सीटें जीती हैं।
बाकी चार सीटों पर मतगणना जारी है। इन आंकड़ों के मुताबिक, सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी के पास 53 और रिपब्लिकन पार्टी के पास 43 सीटें बताई गई हैं।
गवर्नर चुनाव में भी डेमोक्रेट्स आगे
अमेरिका के 36 राज्यों में गवर्नर पद के लिए चुनाव हुए। इनमें से 26 राज्यों के नतीजे सामने आ चुके हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी ने 17 और रिपब्लिकन पार्टी ने 9 राज्यों में जीत दर्ज की है। शेष 10 राज्यों में मतगणना जारी है।
मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति की पार्टी को हार का पुराना रिकॉर्ड
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव राष्ट्रपति के कार्यकाल के बीच में होते हैं। इन चुनावों में मतदाता कांग्रेस के सदस्यों और कई राज्यों के गवर्नरों का चुनाव करते हैं।
पिछले 21 मिडटर्म चुनावों में से 19 बार राष्ट्रपति की पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है।
केवल 1998 में बिल क्लिंटन और 2002 में जॉर्ज बुश की पार्टियां चुनावी बढ़त हासिल करने में सफल रही थीं।
बहुमत गंवाने से ट्रम्प के सामने बढ़ सकती हैं चुनौतियां
दोनों सदनों में बहुमत खोने की स्थिति में राष्ट्रपति ट्रम्प के लिए नए कानूनों और नीतिगत फैसलों को आगे बढ़ाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
विपक्ष को विधायी प्रक्रिया में अधिक प्रभाव मिलेगा और सरकार के फैसलों पर निगरानी भी बढ़ सकती है।
ओबामा बोले- देश को बांटने नहीं जोड़ने वाले नेता चाहिए
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी जनता ने साफ संदेश दिया है।
लोग ऐसी राजनीति चाहते हैं जो देश को बांटने के बजाय लोगों को जोड़े। ओबामा ने कहा कि ट्रम्प सरकार के पास अभी दो साल और हैं।
ऐसे में डेमोक्रेट्स को जहां भी बदलाव करने का मौका मिले, वहां काम करना चाहिए। उन्हें आगे होने वाले नुकसान को रोकने और देश के भविष्य की तैयारी करनी चाहिए।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने साधा कांग्रेस पर निशाना:देश में अस्थिरता पैदा करने और चुनाव आयोग की छवि धूमिल करने का प्रयास; लोगों की रगों में प्रजातंत्र का खून दौड़ता है

वीडियो देखिये, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा:मुख्यमंत्री बोले-लोकतंत्र और चुनाव आयोग का मजाक बनाने वाली कांग्रेस को जनता कभी माफ नहीं करेगी

दिव्यांग भाई-बहन की पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी गरीबी:कलेक्टर ने दिया भरोसा; बोले- तुम सिर्फ पढ़ाई करो, बाकी चिंता हमारी

वीडियो देखिये, अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन:जिला बदर और NSA तक की तैयारी; शहर में 34 केस दर्ज; 320 लीटर शराब जब्त

गर्मी में पानी के टैंकरों पर रहेगी CCTV कैमरों की नजर:सभी हाईड्रेंट होंगे कैमरों से लैस; टैंकरों के फेरों और पानी की सप्लाई का रहेगा हिसाब

12वीं के छात्र से बेरहमी से मारपीट:श्मशान ले जाकर बेल्ट-डंडों से पीटा; वीडियो किया वायरल

वीडियो देखिये, टीआई हत्याकांड के बाद गहन सर्च अभियान:नवागत पुलिस अधीक्षक बोले-आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी; करेंगे सख्त कार्रवाई

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान:प्रेम विवाह के एक साल बाद उजड़ा संसार; मायके वालों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका:45 मिनट पहले गुजरी थी पैसेंजर ट्रेन; 6 ट्रेनें रद्द, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा:बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों के उपचार की प्रक्रिया शुरू

शराब माफिया के शिकार टीआई की पत्नी का बड़ा आरोप:सेंधवा के नेता ने दी थी धमकी; कहा था- ‘पुरी को नहीं छोड़ेंगे’

टीआई को ट्रक से कुचलकर मारने वाले ड्राइवर-क्लीनर का शॉर्ट एनकाउंटर:पुलिस पर फायरिंग के बाद दोनों के पैर में लगी गोली; दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस की कार्रवाई

20 साल की नौकरी में 65 लाख वेतन:समिति प्रबंधक के तीन ठिकानों पर छापे में चौंकाने वाला खुलासा; संपत्ति और खर्च मिले 2.41 करोड़ के, आय से 271.46 प्रतिशत अधिक संपत्ति

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई:दो रेड सैंड बोआ सांपों के साथ पकड़ाया युवक; इतने करोड़ बताई जा रही कीमत

वीडियो देखिये, खातेगांव शराब तस्करी मामले में नया मोड़:राहुल जायसवाल ने बदला बयान; बोले- टिमरनी की शराब दुकान में मेरी कोई भागीदारी नहीं, पुलिस ने दबाव डालकर बुलवाया

वीडियो देखिये, देवास कांड के बाद वन विभाग के रेंजर भी अलर्ट:अवैध खनन रोकने पहुंचे तो हाथ में लहराई सर्विस रिवॉल्वर; ट्रक चालक ने की थी वाहन भगाने की कोशिश

मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चे बीमार:उल्टी-पेट दर्द की शिकायत; कलेक्टर ने समूह को तत्काल हटाया

खातेगांव थाना प्रभारी को इस तरह दी गई अंतिम विदाई:समाज की सदियों पुरानी परंपरा के तहत हुआ अंतिम संस्कार

शहीद टीआई के पिता ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद:की ये मांग

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन:ठेकेदारों पर लगाई इतने लाख की पेनल्टी; टाटा कंपनी पर भी लगया जुर्माना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!