12वीं के छात्र से बेरहमी से मारपीट: श्मशान ले जाकर बेल्ट-डंडों से पीटा; वीडियो किया वायरल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
तराना तहसील क्षेत्र में एक 12वीं के छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। छात्र की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने अपनी सहपाठी छात्रा को मोबाइल नंबर दे दिया था। इसी बात से नाराज चार युवकों ने उसे बहाने से श्मशान घाट के पास बुलाया और बेल्ट-डंडों से बेरहमी से पीटा।
वीडियो इंस्टाग्राम पर किया वायरल
आरोपियों ने मारपीट का वीडियो भी बनाया और अपनी धाक जमाने के लिए इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
छात्रा ने मांगा था मोबाइल नंबर, दो बार किया मिस्ड कॉल
मामला तराना तहसील के कनार्दी गांव का है। पीड़ित छात्र गांव के सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता है। उसी स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा भी उसके साथ बस से स्कूल आती-जाती थी।
बताया गया कि छात्रा ने ही छात्र से उसका मोबाइल नंबर मांगा था। नंबर मिलने के बाद उसने छात्र के वॉट्सऐप पर दो बार मिस्ड कॉल भी किए। इसी बात को लेकर आरोपी युवक छात्र से नाराज हो गए थे।
घर के बाहर से बहाने से ले गए, श्मशान के पास किया हमला
घटना 1 नवंबर की शाम करीब 7 बजे की है। छात्र अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी तौफीक खान और शोएब शाह बाइक से वहां पहुंचे। दोनों उसे अपने साथ चलने के लिए कहकर ले गए। इसके बाद वे छात्र को श्मशान घाट के पास ले पहुंचे, जहां अल्फेज शाह और वकील खान पहले से मौजूद थे।
आरोप है कि चारों युवकों ने छात्र को अर्धनग्न कर दिया और बेल्ट व डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसे धमकाया कि यदि उसने दोबारा किसी को मोबाइल नंबर दिया या पुलिस में शिकायत की तो उसे जान से मार दिया जाएगा।
मारपीट का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर किया अपलोड
आरोपियों ने छात्र के साथ मारपीट करते समय वीडियो भी बनाया। बाद में इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित छात्र ने अपने पिता को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार
पीड़ित की शिकायत पर तराना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए तौफीक खान, शोएब शाह, अल्फेज शाह और वकील खान को गिरफ्तार कर लिया है।
संबंधित समाचार

ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग में पकड़ा गया युवक:चेसिस नंबर स्कैन करते ही हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वर्दी पे वार कब तक:कब टूटेगा सरकार, सियासत और शराब माफिया का खूनी गठजोड़

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने साधा कांग्रेस पर निशाना:देश में अस्थिरता पैदा करने और चुनाव आयोग की छवि धूमिल करने का प्रयास; लोगों की रगों में प्रजातंत्र का खून दौड़ता है

वीडियो देखिये, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा:मुख्यमंत्री बोले-लोकतंत्र और चुनाव आयोग का मजाक बनाने वाली कांग्रेस को जनता कभी माफ नहीं करेगी

दिव्यांग भाई-बहन की पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी गरीबी:कलेक्टर ने दिया भरोसा; बोले- तुम सिर्फ पढ़ाई करो, बाकी चिंता हमारी

वीडियो देखिये, अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन:जिला बदर और NSA तक की तैयारी; शहर में 34 केस दर्ज; 320 लीटर शराब जब्त

गर्मी में पानी के टैंकरों पर रहेगी CCTV कैमरों की नजर:सभी हाईड्रेंट होंगे कैमरों से लैस; टैंकरों के फेरों और पानी की सप्लाई का रहेगा हिसाब

वीडियो देखिये, टीआई हत्याकांड के बाद गहन सर्च अभियान:नवागत पुलिस अधीक्षक बोले-आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी; करेंगे सख्त कार्रवाई

ट्रम्प को मिडटर्म चुनाव में बड़ा झटका:दोनों सदनों में रिपब्लिकन पार्टी हारी

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान:प्रेम विवाह के एक साल बाद उजड़ा संसार; मायके वालों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका:45 मिनट पहले गुजरी थी पैसेंजर ट्रेन; 6 ट्रेनें रद्द, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा:बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों के उपचार की प्रक्रिया शुरू

शराब माफिया के शिकार टीआई की पत्नी का बड़ा आरोप:सेंधवा के नेता ने दी थी धमकी; कहा था- ‘पुरी को नहीं छोड़ेंगे’

टीआई को ट्रक से कुचलकर मारने वाले ड्राइवर-क्लीनर का शॉर्ट एनकाउंटर:पुलिस पर फायरिंग के बाद दोनों के पैर में लगी गोली; दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस की कार्रवाई

20 साल की नौकरी में 65 लाख वेतन:समिति प्रबंधक के तीन ठिकानों पर छापे में चौंकाने वाला खुलासा; संपत्ति और खर्च मिले 2.41 करोड़ के, आय से 271.46 प्रतिशत अधिक संपत्ति

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई:दो रेड सैंड बोआ सांपों के साथ पकड़ाया युवक; इतने करोड़ बताई जा रही कीमत

वीडियो देखिये, खातेगांव शराब तस्करी मामले में नया मोड़:राहुल जायसवाल ने बदला बयान; बोले- टिमरनी की शराब दुकान में मेरी कोई भागीदारी नहीं, पुलिस ने दबाव डालकर बुलवाया

वीडियो देखिये, देवास कांड के बाद वन विभाग के रेंजर भी अलर्ट:अवैध खनन रोकने पहुंचे तो हाथ में लहराई सर्विस रिवॉल्वर; ट्रक चालक ने की थी वाहन भगाने की कोशिश

मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चे बीमार:उल्टी-पेट दर्द की शिकायत; कलेक्टर ने समूह को तत्काल हटाया

खातेगांव थाना प्रभारी को इस तरह दी गई अंतिम विदाई:समाज की सदियों पुरानी परंपरा के तहत हुआ अंतिम संस्कार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!