खबर
Top News

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान: प्रेम विवाह के एक साल बाद उजड़ा संसार; मायके वालों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 नवंबर 2026, 12:20 pm
शेयर करें:
नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। तुकोगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली 21 वर्षीय अंजलि रत्नवाल ने 19 अक्टूबर को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अब इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद उसके पति मयंक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी पति को राउंडअप कर हिरासत में लिया है।

बताया जा रहा है कि अंजलि और मयंक ने प्रेम विवाह किया था। शादी को अभी एक साल ही हुआ था। नवविवाहिता की मौत के बाद मायके पक्ष ने पति पर लगातार रुपयों की मांग करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

कमरे में फंदे पर लटकी मिली थी अंजलि
पुलिस के मुताबिक, रुस्तम का बगीचा निवासी अंजलि रत्नवाल ने 19 अक्टूबर की शाम अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली थी। घटना के समय घर में मौजूद उसकी ननद ने उसे फंदे पर लटका देखा।

इसके बाद परिजनों और आसपास के लोगों की मदद से अंजलि को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मृतका के मायके पक्ष को सूचना दी गई।

मायके वालों का आरोप- पति करता था रुपयों की मांग
अंजलि की मौत की सूचना मिलने के बाद 20 अक्टूबर को उसके मायके पक्ष के लोग गुना जिले के ग्राम पगारा से इंदौर पहुंचे थे। एमवाय अस्पताल में पुलिस ने मृतका के पिता पर्वतसिंह, मां प्रयाग, जीजा योगेश और चचेरे भाई आनंद के बयान दर्ज किए।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि मयंक आए दिन अंजलि से रुपयों की मांग करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। मायके पक्ष का आरोप है कि पति की लगातार मांग और प्रताड़ना के कारण अंजलि मानसिक रूप से परेशान थी। परिजनों के मुताबिक, घटना वाले दिन भी पति-पत्नी के बीच रुपयों को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद अंजलि ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

जांच के बाद पति के खिलाफ FIR के निर्देश
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष सहित संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए। जांच के बाद एसीपी अपूर्वा किलेदार ने मंगलवार रात पति मयंक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद तुकोगंज थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे राउंडअप कर लिया।

प्रेम विवाह के एक साल बाद परिवार में मातम
अंजलि और मयंक ने प्रेम विवाह किया था। दोनों की शादी को करीब एक साल ही हुआ था। जिस रिश्ते की शुरुआत प्यार और साथ निभाने के वादे के साथ हुई थी, उसका अंत इतनी दर्दनाक घटना के रूप में सामने आया।


संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने साधा कांग्रेस पर निशाना
Top News

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने साधा कांग्रेस पर निशाना:देश में अस्थिरता पैदा करने और चुनाव आयोग की छवि धूमिल करने का प्रयास; लोगों की रगों में प्रजातंत्र का खून दौड़ता है

1 minute ago
वीडियो देखिये, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा
Top News

वीडियो देखिये, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा:मुख्यमंत्री बोले-लोकतंत्र और चुनाव आयोग का मजाक बनाने वाली कांग्रेस को जनता कभी माफ नहीं करेगी

12 minutes ago
दिव्यांग भाई-बहन की पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी गरीबी
Top News

दिव्यांग भाई-बहन की पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी गरीबी:कलेक्टर ने दिया भरोसा; बोले- तुम सिर्फ पढ़ाई करो, बाकी चिंता हमारी

14 minutes ago
वीडियो देखिये, अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन
Top News

वीडियो देखिये, अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन:जिला बदर और NSA तक की तैयारी; शहर में 34 केस दर्ज; 320 लीटर शराब जब्त

21 minutes ago
गर्मी में पानी के टैंकरों पर रहेगी CCTV कैमरों की नजर
Top News

गर्मी में पानी के टैंकरों पर रहेगी CCTV कैमरों की नजर:सभी हाईड्रेंट होंगे कैमरों से लैस; टैंकरों के फेरों और पानी की सप्लाई का रहेगा हिसाब

35 minutes ago
12वीं के छात्र से बेरहमी से मारपीट
Top News

12वीं के छात्र से बेरहमी से मारपीट:श्मशान ले जाकर बेल्ट-डंडों से पीटा; वीडियो किया वायरल

36 minutes ago
वीडियो देखिये, टीआई हत्याकांड के बाद गहन सर्च अभियान
Top News

वीडियो देखिये, टीआई हत्याकांड के बाद गहन सर्च अभियान:नवागत पुलिस अधीक्षक बोले-आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी; करेंगे सख्त कार्रवाई

about 1 hour ago
ट्रम्प को मिडटर्म चुनाव में बड़ा झटका
Top News

ट्रम्प को मिडटर्म चुनाव में बड़ा झटका:दोनों सदनों में रिपब्लिकन पार्टी हारी

about 1 hour ago
राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका
Top News

राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका:45 मिनट पहले गुजरी थी पैसेंजर ट्रेन; 6 ट्रेनें रद्द, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा:बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों के उपचार की प्रक्रिया शुरू

about 2 hours ago
शराब माफिया के शिकार टीआई की पत्नी का बड़ा आरोप
Top News

शराब माफिया के शिकार टीआई की पत्नी का बड़ा आरोप:सेंधवा के नेता ने दी थी धमकी; कहा था- ‘पुरी को नहीं छोड़ेंगे’

about 2 hours ago
टीआई को ट्रक से कुचलकर मारने वाले ड्राइवर-क्लीनर का शॉर्ट एनकाउंटर
Top News

टीआई को ट्रक से कुचलकर मारने वाले ड्राइवर-क्लीनर का शॉर्ट एनकाउंटर:पुलिस पर फायरिंग के बाद दोनों के पैर में लगी गोली; दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस की कार्रवाई

about 2 hours ago
20 साल की नौकरी में 65 लाख वेतन
Top News

20 साल की नौकरी में 65 लाख वेतन:समिति प्रबंधक के तीन ठिकानों पर छापे में चौंकाने वाला खुलासा; संपत्ति और खर्च मिले 2.41 करोड़ के, आय से 271.46 प्रतिशत अधिक संपत्ति

about 3 hours ago
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई:दो रेड सैंड बोआ सांपों के साथ पकड़ाया युवक; इतने करोड़ बताई जा रही कीमत

about 19 hours ago
वीडियो देखिये, खातेगांव शराब तस्करी मामले में नया मोड़
Top News

वीडियो देखिये, खातेगांव शराब तस्करी मामले में नया मोड़:राहुल जायसवाल ने बदला बयान; बोले- टिमरनी की शराब दुकान में मेरी कोई भागीदारी नहीं, पुलिस ने दबाव डालकर बुलवाया

about 19 hours ago
वीडियो देखिये, देवास कांड के बाद वन विभाग के रेंजर भी अलर्ट
Top News

वीडियो देखिये, देवास कांड के बाद वन विभाग के रेंजर भी अलर्ट:अवैध खनन रोकने पहुंचे तो हाथ में लहराई सर्विस रिवॉल्वर; ट्रक चालक ने की थी वाहन भगाने की कोशिश

about 19 hours ago
मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चे बीमार
Top News

मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चे बीमार:उल्टी-पेट दर्द की शिकायत; कलेक्टर ने समूह को तत्काल हटाया

about 19 hours ago
खातेगांव थाना प्रभारी को इस तरह दी गई अंतिम विदाई
Top News

खातेगांव थाना प्रभारी को इस तरह दी गई अंतिम विदाई:समाज की सदियों पुरानी परंपरा के तहत हुआ अंतिम संस्कार

about 19 hours ago
शहीद टीआई के पिता ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद
Top News

शहीद टीआई के पिता ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद:की ये मांग

about 20 hours ago
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन
Top News

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन:ठेकेदारों पर लगाई इतने लाख की पेनल्टी; टाटा कंपनी पर भी लगया जुर्माना

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!