खबर
Top News

राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका: 45 मिनट पहले गुजरी थी पैसेंजर ट्रेन; 6 ट्रेनें रद्द, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 नवंबर 2026, 12:04 pm
शेयर करें:
राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका

खुलासा फर्स्ट, श्रीगंगानगर/अनूपगढ़।
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में रेलवे ट्रैक पर हुए जोरदार धमाके ने रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेल मार्ग पर मंगलवार रात करीब 9:45 बजे अचानक विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज करीब 200 मीटर दूर स्थित ढाणियों तक सुनाई दी। विस्फोट से रेलवे ट्रैक को भारी नुकसान पहुंचा है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि घटना से महज 45 मिनट पहले इसी ट्रैक से एक पैसेंजर ट्रेन गुजर चुकी थी। यदि धमाका ट्रेन गुजरने के दौरान होता तो बड़ा रेल हादसा हो सकता था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, रेलवे अधिकारियों के साथ इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB), सीआईडी और एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (ATS) की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने इस मार्ग पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया। बुधवार सुबह 9 बजे तक रेल यातायात बंद रखा गया और इस रूट से गुजरने वाली 6 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया।

पटरी के नीचे हुआ विस्फोट, दो सीमेंट ब्लॉक पूरी तरह टूटे
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर 50 जीबी गांव के आसपास यह विस्फोट हुआ। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि रेलवे पटरी के नीचे लगाए गए सीमेंट के दो ब्लॉक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। विस्फोट के कारण पटरी के बीच करीब 2 फीट गहरा गड्ढा बन गया।

धमाके से रेलवे ट्रैक को जोड़ने वाले लॉक और अन्य हिस्सों को भी नुकसान पहुंचा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि विस्फोट काफी शक्तिशाली था। घटना के बाद रेलवे की तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक का निरीक्षण किया और नुकसान का आकलन शुरू किया।

धमाके से 45 मिनट पहले गुजरी थी पैसेंजर ट्रेन
इस घटना में सबसे बड़ा सवाल यह है कि रेलवे ट्रैक पर विस्फोट होने से महज 45 मिनट पहले इसी रास्ते से एक पैसेंजर ट्रेन गुजरी थी। रामसिंहपुर के सीआई राम प्रताप के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 8:30 बजे अनूपगढ़ जंक्शन से सूरतगढ़ की ओर जाने वाली ट्रेन रवाना हुई थी। रात करीब 9 बजे यह ट्रेन 50 जीबी गांव के आसपास से गुजरी थी। इसके लगभग 45 मिनट बाद रात 9:45 बजे रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका हुआ। ट्रेन के सुरक्षित गुजर जाने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, इस घटना ने रेलवे ट्रैक की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ग्रामीणों ने सुनी धमाके की आवाज, रात 11 बजे पहुंची पुलिस
धमाके की आवाज आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी सुनाई दी। घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर स्थित एक ढाणी में रहने वाले लोगों ने जब जोरदार धमाके की आवाज सुनी तो वे घरों से बाहर निकलकर रेलवे ट्रैक की तरफ पहुंचे।

मौके पर रेलवे पटरी क्षतिग्रस्त दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद रात करीब 11 बजे पुलिस और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद आसपास के इलाके का निरीक्षण किया गया और ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई।

रात 2 बजे पहुंची IB-CID की टीम, ATS ने भी संभाला मोर्चा

रेलवे ट्रैक पर विस्फोट की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। रात करीब 2 बजे इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और सीआईडी की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। इसके बाद रात करीब 2:15 बजे एटीएस के एडिशनल एसपी सुरेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे।

सुरक्षा एजेंसियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और विस्फोट से जुड़े संभावित साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है।

श्रीगंगानगर के एसपी हरिशंकर के मुताबिक, फिलहाल विस्फोट की तीव्रता और रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाने के पीछे किसका हाथ है, इसकी जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम घटनास्थल से नमूने एकत्रित कर उनका परीक्षण करेगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही विस्फोट की प्रकृति और इस्तेमाल की गई सामग्री के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

अक्टूबर में बॉर्डर इलाके से पकड़ा गया था RDX और हथियारों का जखीरा
इस घटना को इसलिए भी गंभीरता से देखा जा रहा है, क्योंकि कुछ समय पहले ही श्रीगंगानगर जिले के सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए थे।

अक्टूबर में पाकिस्तान सीमा से सटे रावला मंडी क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों ने कार्रवाई करते हुए 7.750 किलोग्राम RDX सहित भारी मात्रा में हथियार और अन्य संदिग्ध सामग्री जब्त की थी।

बरामद सामग्री में शामिल थे: 7.750 किलोग्राम RDX विस्फोटक। दो जिगाना पिस्टल। चार मैगजीन। करीब 867 कारतूस। पांच बैटरियां। दो रिमोट। जांच के दौरान सामने आया था कि हथियार और विस्फोटक पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिए गिराए गए थे।

ऐसे में रेलवे ट्रैक पर हुए ताजा विस्फोट को लेकर सुरक्षा एजेंसियां विशेष सतर्कता बरत रही हैं। हालांकि, अक्टूबर में बरामद विस्फोटक और ताजा रेलवे धमाके के बीच कोई संबंध है या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

कई सवालों के जवाब तलाश रही हैं सुरक्षा एजेंसियां
रेलवे ट्रैक पर हुए इस विस्फोट के बाद जांच एजेंसियां कई अहम सवालों के जवाब तलाश रही हैं। क्या रेलवे ट्रैक को जानबूझकर निशाना बनाया गया? विस्फोट में किस तरह की सामग्री का इस्तेमाल हुआ? क्या इसके पीछे किसी संगठित गिरोह या अन्य नेटवर्क का हाथ है? इन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।


संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने साधा कांग्रेस पर निशाना
Top News

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने साधा कांग्रेस पर निशाना:देश में अस्थिरता पैदा करने और चुनाव आयोग की छवि धूमिल करने का प्रयास; लोगों की रगों में प्रजातंत्र का खून दौड़ता है

1 minute ago
वीडियो देखिये, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा
Top News

वीडियो देखिये, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा:मुख्यमंत्री बोले-लोकतंत्र और चुनाव आयोग का मजाक बनाने वाली कांग्रेस को जनता कभी माफ नहीं करेगी

12 minutes ago
दिव्यांग भाई-बहन की पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी गरीबी
Top News

दिव्यांग भाई-बहन की पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी गरीबी:कलेक्टर ने दिया भरोसा; बोले- तुम सिर्फ पढ़ाई करो, बाकी चिंता हमारी

14 minutes ago
वीडियो देखिये, अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन
Top News

वीडियो देखिये, अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन:जिला बदर और NSA तक की तैयारी; शहर में 34 केस दर्ज; 320 लीटर शराब जब्त

22 minutes ago
गर्मी में पानी के टैंकरों पर रहेगी CCTV कैमरों की नजर
Top News

गर्मी में पानी के टैंकरों पर रहेगी CCTV कैमरों की नजर:सभी हाईड्रेंट होंगे कैमरों से लैस; टैंकरों के फेरों और पानी की सप्लाई का रहेगा हिसाब

36 minutes ago
12वीं के छात्र से बेरहमी से मारपीट
Top News

12वीं के छात्र से बेरहमी से मारपीट:श्मशान ले जाकर बेल्ट-डंडों से पीटा; वीडियो किया वायरल

37 minutes ago
वीडियो देखिये, टीआई हत्याकांड के बाद गहन सर्च अभियान
Top News

वीडियो देखिये, टीआई हत्याकांड के बाद गहन सर्च अभियान:नवागत पुलिस अधीक्षक बोले-आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी; करेंगे सख्त कार्रवाई

about 1 hour ago
ट्रम्प को मिडटर्म चुनाव में बड़ा झटका
Top News

ट्रम्प को मिडटर्म चुनाव में बड़ा झटका:दोनों सदनों में रिपब्लिकन पार्टी हारी

about 1 hour ago
नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
Top News

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान:प्रेम विवाह के एक साल बाद उजड़ा संसार; मायके वालों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा:बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों के उपचार की प्रक्रिया शुरू

about 2 hours ago
शराब माफिया के शिकार टीआई की पत्नी का बड़ा आरोप
Top News

शराब माफिया के शिकार टीआई की पत्नी का बड़ा आरोप:सेंधवा के नेता ने दी थी धमकी; कहा था- ‘पुरी को नहीं छोड़ेंगे’

about 2 hours ago
टीआई को ट्रक से कुचलकर मारने वाले ड्राइवर-क्लीनर का शॉर्ट एनकाउंटर
Top News

टीआई को ट्रक से कुचलकर मारने वाले ड्राइवर-क्लीनर का शॉर्ट एनकाउंटर:पुलिस पर फायरिंग के बाद दोनों के पैर में लगी गोली; दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस की कार्रवाई

about 2 hours ago
20 साल की नौकरी में 65 लाख वेतन
Top News

20 साल की नौकरी में 65 लाख वेतन:समिति प्रबंधक के तीन ठिकानों पर छापे में चौंकाने वाला खुलासा; संपत्ति और खर्च मिले 2.41 करोड़ के, आय से 271.46 प्रतिशत अधिक संपत्ति

about 3 hours ago
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई:दो रेड सैंड बोआ सांपों के साथ पकड़ाया युवक; इतने करोड़ बताई जा रही कीमत

about 19 hours ago
वीडियो देखिये, खातेगांव शराब तस्करी मामले में नया मोड़
Top News

वीडियो देखिये, खातेगांव शराब तस्करी मामले में नया मोड़:राहुल जायसवाल ने बदला बयान; बोले- टिमरनी की शराब दुकान में मेरी कोई भागीदारी नहीं, पुलिस ने दबाव डालकर बुलवाया

about 19 hours ago
वीडियो देखिये, देवास कांड के बाद वन विभाग के रेंजर भी अलर्ट
Top News

वीडियो देखिये, देवास कांड के बाद वन विभाग के रेंजर भी अलर्ट:अवैध खनन रोकने पहुंचे तो हाथ में लहराई सर्विस रिवॉल्वर; ट्रक चालक ने की थी वाहन भगाने की कोशिश

about 19 hours ago
मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चे बीमार
Top News

मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चे बीमार:उल्टी-पेट दर्द की शिकायत; कलेक्टर ने समूह को तत्काल हटाया

about 19 hours ago
खातेगांव थाना प्रभारी को इस तरह दी गई अंतिम विदाई
Top News

खातेगांव थाना प्रभारी को इस तरह दी गई अंतिम विदाई:समाज की सदियों पुरानी परंपरा के तहत हुआ अंतिम संस्कार

about 19 hours ago
शहीद टीआई के पिता ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद
Top News

शहीद टीआई के पिता ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद:की ये मांग

about 20 hours ago
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन
Top News

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन:ठेकेदारों पर लगाई इतने लाख की पेनल्टी; टाटा कंपनी पर भी लगया जुर्माना

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!