खबर
Top News

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: मशहूर रेस्टोरेंट के किचन में मिली अनियमितताएं; फ्रीजर में वेज-नॉनवेज साथ रखे मिले, बिना लाइसेंस बन रहे मोमोज पर भी रोक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 सितंबर 2026, 11:24 am
शेयर करें:
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने शहर में खाद्य पदार्थों के निर्माण और बिक्री को लेकर दो प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। हाई स्ट्रीट अपोलो, एबी रोड, निपानिया स्थित ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी (रोमियो लेन) के किचन में कई खाद्य सुरक्षा संबंधी कमियां मिलने के बाद वहां खाद्य पदार्थों के निर्माण का काम तत्काल रुकवा दिया गया।

वहीं खातीवाला टैंक की बैराठी कॉलोनी स्थित गोस्वामी मोमोज में बिना लाइसेंस मोमोज बनाने और सप्लाई करने का मामला सामने आया।

किचन के फ्रीजर में वेज-नॉनवेज खाद्य पदार्थ साथ रखे मिले
खाद्य सुरक्षा टीम ने ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी के किचन का निरीक्षण किया। इस दौरान होटल के जनरल मैनेजर अमोघ शरण मौके पर मौजूद थे। जांच में किचन के फ्रीजर में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थ एक साथ रखे मिले।

खाद्य सामग्री की टैगिंग भी निर्धारित तरीके से नहीं की गई थी। निरीक्षण के दौरान खसखस और मशरूम पुराने और कीटग्रस्त पाए गए। टीम ने दोनों खाद्य पदार्थों को मौके पर ही नष्ट कराया।

पानी की रिपोर्ट और कर्मचारियों के मेडिकल दस्तावेज नहीं मिले
जांच के दौरान परिसर में पानी की जांच रिपोर्ट और खाद्य कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध नहीं मिले।

खाद्य सामग्री के भंडारण में FIFO और FEFO व्यवस्था का पालन भी नहीं पाया गया। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान का खाद्य लाइसेंस भी अवधि समाप्त पाया गया। इन कमियों के चलते खाद्य पदार्थों के निर्माण संबंधी गतिविधियों को तत्काल रुकवा दिया गया।

पांच खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए
खाद्य सुरक्षा टीम ने मौके से पनीर, दही, मूंगफली दाना, खड़ा धनिया और ग्लास वर्मीसेली के नमूने लिए हैं। सभी सैंपल जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से संबंधित स्थिति स्पष्ट होगी।

शिकायत पर मोमोज सेंटर पहुंची टीम
दूसरी कार्रवाई खातीवाला टैंक क्षेत्र की बैराठी कॉलोनी में की गई। शिकायत के आधार पर खाद्य सुरक्षा टीम ने गोस्वामी मोमोज का निरीक्षण किया। जांच में मौके पर मोमोज तैयार कर दुकान से बेचने के साथ-साथ अन्य विक्रेताओं को भी सप्लाई किए जाने की जानकारी सामने आई।

बिना लाइसेंस चल रहा था निर्माण
निरीक्षण के दौरान विक्रेता पंकज गिरी के पास खाद्य पदार्थों के निर्माण से संबंधित लाइसेंस उपलब्ध नहीं मिला।

निर्माण कक्ष के बाहर और बैक लाइन क्षेत्र में भी काफी गंदगी पाई गई। मौके पर आवश्यक दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए गए।

टीम ने यहां से पनीर मोमोज और चीज मोमोज के सैंपल लिए हैं। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा दोनों मामलों में नमूनों की जांच और दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

एशियन गेम्स में चिकिता तनिपार्थी का डबल गोल्ड
Top News

एशियन गेम्स में चिकिता तनिपार्थी का डबल गोल्ड:डेढ़ घंटे में जीते दो स्वर्ण; लवलीना फाइनल में पहुंचीं

about 1 hour ago
हॉस्टल में लटक रहे मरे चमगादड़
Top News

हॉस्टल में लटक रहे मरे चमगादड़:3 महीने से मेस बंद; इतने छात्रों से लाखों की फीस, सुविधाएं नदारद

about 1 hour ago
रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या
Top News

रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या:गला रेतकर उतारा मौत के घाट; घटना के बाद से केयरटेकर लापता

about 1 hour ago
दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद
Top News

दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद:इस बात को लेकर आपस में भिड़े; मारपीट का वीडियो आया सामने

about 18 hours ago
एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल
Top News

एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल:4x400 मीटर विमेंस रिले रेस में जीता गोल्ड; लगातार छठी बार भारत के 50 मेडल

about 18 hours ago
श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा
Top News

श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा:5 लोगों की मौत; एक को बचाने में सभी नदी में डूबे

about 18 hours ago
अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 18 hours ago
युवक ने खुद को चाकू मारा
Top News

युवक ने खुद को चाकू मारा:रोकने पहुंचे हेड कांस्टेबल पर भी किया हमला; दोनों अस्पताल में भर्ती

about 19 hours ago
सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार 2 हफ्ते में लगाए डॉक्टर-नर्सिंग केयर यूनिट; इस तारीख को देनी होगी रिपोर्ट

about 19 hours ago
लाखों की अवैध शराब जब्त
Top News

लाखों की अवैध शराब जब्त:बोलेरो पिकअप पकड़ी; वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक

about 19 hours ago
पंचायत-निकाय उपचुनाव
Top News

पंचायत-निकाय उपचुनाव:कहीं ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’; कहीं EVM बदलने पर हंगामा, कई जगह मतदान का बहिष्कार

about 19 hours ago
विकास पर पथराव
Top News

विकास पर पथराव:आठ पर एफआईआर; 15 गिरफ्तार

about 19 hours ago
पीठाधीश्वर  के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज
Top News

पीठाधीश्वर के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज:कहा; टिप्पणियां वापस लें, नहीं तो केस करेंगे, क्रिश्चियन फेडरेशन ने भी जताया विरोध

about 19 hours ago
नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी
Top News

नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी

about 20 hours ago
मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है
Top News

मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 20 hours ago
पुलिस पर फिल्मी अंदाज में हमला
Top News

पुलिस पर फिल्मी अंदाज में हमला:4 गाड़ियों में आए बदमाशों ने की फायरिंग; आरोपी को छुड़ाकर हुए फरार

about 20 hours ago
‘जय श्री महाकाल’ का उद्‌घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘जय श्री महाकाल’ का उद्‌घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 20 hours ago
गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!
Top News

गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!:फोटो भी लगाई; फीस भरते ही 5 मिनट में जारी हुआ रजिस्ट्रेशन नंबर

about 20 hours ago
हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर
Top News

हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर:वन विभाग ने गांवों में कराई मुनादी; जंगल की ओर जाने से रोका

about 20 hours ago
बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन
Top News

बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन:मनमानी और अवैध वसूली के आरोप; कांग्रेस ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!