एमपी वक्फ बोर्ड की बड़ी कार्रवाई: इन पर हुई FIR; 28.91 करोड़ की रिकवरी के आदेश जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
नए वक्फ कानून के लागू होने के बाद मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड ने इज्तेमा बाजार को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। बोर्ड ने आरोप लगाया है कि वक्फ की संपत्ति पर वर्षों से अवैध तरीके से बाजार संचालित कर सैकड़ों दुकानों से किराया वसूला जा रहा था।
दर्ज कराई गई FIR
मामले में शाहिद अलीम और उसके अन्य साथियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। साथ ही बोर्ड ने करीब 28.91 करोड़ रुपए की रिकवरी (RRC) जारी की है।
वक्फ संपत्ति पर मालिकाना हक जताने का आरोप
मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के मुताबिक, इज्तेमा बाजार की जमीन शासकीय वक्फ संपत्ति है। आरोप है कि कुछ लोगों ने इस संपत्ति पर मालिकाना हक जताते हुए वर्षों से यहां सैकड़ों दुकानों को किराये पर दिया।
बोर्ड का दावा है कि दुकानों से लंबे समय तक करोड़ों रुपए की राशि वसूल की गई, लेकिन इसका लाभ वक्फ के निर्धारित उद्देश्यों के लिए नहीं पहुंचा।
उम्मीद पोर्टल की जांच में सामने आई अनियमितता
बोर्ड के अनुसार, नए वक्फ कानून के बाद उम्मीद पोर्टल पर दर्ज वक्फ संपत्तियों की जांच की जा रही थी। इसी प्रक्रिया के दौरान इज्तेमा बाजार के संचालन और संपत्ति से जुड़े अधिकारों को लेकर कथित अनियमितताएं सामने आईं।
इसके बाद दस्तावेजों और पुराने विवाद से जुड़े मामलों की जांच की गई। बोर्ड का कहना है कि लंबे समय से चल रही कानूनी प्रक्रिया में फैसला बोर्ड और शासन के पक्ष में आने के बाद अब कार्रवाई की गई है।
28.91 करोड़ की रिकवरी जारी
मामले में बोर्ड ने करीब 28 करोड़ 91 लाख रुपए की RRC जारी की है। इसके साथ ही कथित अवैध वसूली से जुड़े लोगों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई भी शुरू की गई है।
बोर्ड का कहना है कि वक्फ संपत्तियों से होने वाली आय का इस्तेमाल निर्धारित धार्मिक और सामाजिक उद्देश्यों के लिए होना चाहिए।
बाजार का संचालन अब नए तरीके से होगा
इज्तेमा बाजार में बड़ी संख्या में दुकानें संचालित होती हैं। बोर्ड ने कहा है कि बाजार को बंद करने के बजाय इसका संचालन अब कानूनी और व्यवस्थित तरीके से किया जाएगा।
दुकानों से किराया बाजार दरों के आधार पर निर्धारित किए जाने की बात कही गई है। साथ ही बाजार में आने वाले लोगों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं विकसित करने पर भी जोर दिया जाएगा।
यतीम बच्चों की शिक्षा और निकाह पर खर्च होगा राजस्व
मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने कहा कि बाजार से प्राप्त होने वाले राजस्व का उपयोग यतीम बच्चों की शिक्षा, निकाह और उत्थान से जुड़े कार्यों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्तियां जिस उद्देश्य के लिए समर्पित हैं, उनका उपयोग उसी उद्देश्य के अनुरूप होना चाहिए।
बोर्ड की प्राथमिकता वक्फ संपत्तियों से होने वाली अवैध वसूली पर रोक लगाकर उनकी आय को जरूरतमंदों के हित में इस्तेमाल करना है।
संबंधित समाचार

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

पड़ोसी देश में सियासी संकट:इस प्रांत में इमरजेंसी और गवर्नर शासन का दावा; पूर्व पीएम की रिहाई के लिए सीएम निकाल रहे थे मार्च

काम दिलाने के बहाने हिंदू महिला से दुष्कर्म:पीडि़ता को बंधक बना रखा था आरोपी ने

मां बगलामुखी के दर्शन के लिए निकले दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार:सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुसी; 2 की मौत

खाकी पर कार्रवाई या दबाव में फैसला:थाने में नेताओं-पुलिस की भिड़ंत के बाद बड़ा सवाल

राजधानी के प्रदर्शन में शामिल होंगे एमपी के नेता:सीईसी के इस्तीफे की मांग

राहुल यादव बोला... हां डिजाइनर है गैंगस्टर सतीश भाऊ:एसीपी क्राइम ने लिए पीडि़त के बयान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!