घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन: 131 लोगों को किया गिरफ्तार; फर्जी दस्तावेज नेटवर्क की जांच जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अहमदाबाद।
पुलिस और अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने शहर में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ मंगलवार देर रात विशेष अंडरकवर अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 291 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें से 131 लोगों के अवैध रूप से भारत में रहने की पुष्टि होने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
संवेदनशील इलाकों में एक साथ छापेमारी
बाकी 160 लोगों से पूछताछ और दस्तावेजों का सत्यापन जारी है। क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों ने चंदोला झील क्षेत्र, गुलाबनगर और दानिलिमडा के खोडियारनगर समेत कई इलाकों में एक साथ दबिश दी। ये इलाके लंबे समय से अवैध घुसपैठियों के संभावित ठिकानों के रूप में चिन्हित बताए जाते रहे हैं।
दस्तावेजों की हो रही गहन जांच
पुलिस की अचानक कार्रवाई से कई स्थानों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ संदिग्धों ने भागने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए सभी लोगों को पूछताछ के लिए अहमदाबाद क्राइम ब्रांच कार्यालय लाया गया है।
जांच एजेंसियां राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी समेत अन्य दस्तावेजों की वैधता की जांच कर रही हैं। अधिकारियों का फोकस इस बात पर भी है कि यदि फर्जी दस्तावेज मिले हैं तो उन्हें तैयार कराने के पीछे कौन लोग या गिरोह सक्रिय हैं।
दर्ज होगा मामला
पुलिस के मुताबिक जिन 131 लोगों की पहचान बांग्लादेशी नागरिक के रूप में हुई है, उनके खिलाफ विदेशी नागरिकों से जुड़े कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा और बाद में निर्वासन (डिपोर्टेशन) की कार्रवाई की जाएगी।
फर्जी दस्तावेज नेटवर्क की भी जांच
जांच एजेंसियों को आशंका है कि अवैध रूप से रह रहे लोगों को पहचान पत्र, रहने की व्यवस्था और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने वाला एक संगठित नेटवर्क भी सक्रिय हो सकता है। पुलिस अब ऐसे एजेंटों और फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोहों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
160 संदिग्धों का सत्यापन जारी
अधिकारियों के अनुसार शेष 160 लोगों की पहचान और नागरिकता का सत्यापन सबसे बड़ी चुनौती है। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि इनमें से कुछ लोग वर्षों से स्थानीय आबादी के बीच मजदूरी और छोटे रोजगार के जरिए रह रहे थे। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही सभी संदिग्धों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई:34 साल पुराने मामले में डिवीजन बेंच जाएगा IDA

वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़:जयस के प्रदर्शन में हंगामा; टीआई पर एफआईआर की मांग को लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता

स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा:बिना लाइसेंस भंडारण पर केस दर्ज; पहले हो चुका है भीषण हादसा, 13 लोगों की हुई थी मौत

अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया:हादसे के घायलों से मिले; पूछा- रात में शहर में कैसे आया ट्रक

इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत:अंतिम विदाई के लिए घर भी नहीं मिला; मकान मालिक ने नवरात्रि का हवाला देकर रोका, अस्पताल परिसर में हुईं अंतिम रस्में

ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी:रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए; फेसबुक लिंक से ऑर्डर किया

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज:बोले-पितृ पर्वत पर महामंडलेश्वर बन जाइए; भाजपा में ही सुनवाई नहीं हो रही

वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया:निलंबित टीआई के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग

रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी:महावत को पटक कर किया घायल; जान बचाकर भागे लोग

वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं:शहीद परिवारों ने भी लिया हिस्सा; पुलिस लाइन में पहली बार हुआ आयोजन

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़:बारिश के बीच पंडाल में घुसी सैकड़ों लोगों की भीड़, संकरे रास्ते में फंसे लोग, 19 की मौत, 25 घायल, सात गिरफ्तार

छेड़छाड़ की दो घटनाएं:गरबा खेल रही नाबालिग से बदसलूकी; घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत का आरोप

वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं:जनता को जागरूक करेंगे: दिग्विजय सिंह; सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त:बोले- जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई; घायलों से अस्पताल में मिले केंद्रीय मंत्री

22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; गरबा देखकर लौटी मां और भाई ने देखा

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन:राजनीतिक विरोधाभास भी आया नजर; मुख्यमंत्री पहुंचे तो मंच से गायब हुए मंत्री

भीषण सड़क हादसा:टाटा पंच और बाइक की आमने-सामने टक्कर; राइडर की मौके पर मौत, दो घायल

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!