तिरंगा यात्रा में बड़ा हादसा टला: नेताओं से भरी जीप का अगला हिस्सा हवा में उठा; महिला पार्षद के सिर में लगे 6 टांके
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बागली (देवास)।
जिले के कांटाफोड़ में कांग्रेस की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान सोमवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
यात्रा में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं से भरी एक खुली जीप का अगला हिस्सा अचानक हवा में उठ गया। इससे वाहन में सवार लोगों का संतुलन बिगड़ गया और कई नेता व कार्यकर्ता सड़क पर गिर पड़े।
हादसे में लोहारदा नगर परिषद की महिला पार्षद घायल हो गईं। उनके सिर में चोट आने के बाद उपचार के दौरान 6 टांके लगाए गए। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने की बात
जीप में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी सहित कई नेता और कार्यकर्ता सवार थे। बताया जा रहा है कि जीप में उसकी क्षमता से अधिक लोग सवार हो गए थे।
जैसे ही जीप आगे बढ़ी, अधिक वजन के कारण उसका अगला हिस्सा अचानक ऊपर उठ गया। वाहन का संतुलन बिगड़ते ही पीछे की ओर बैठे कुछ लोग सड़क पर जा गिरे। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को संभाला और तत्काल मदद पहुंचाई।
घटना का वीडियो सामने आया
हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जीप का अगला हिस्सा ऊपर उठता दिखाई दे रहा है। इसके बाद दो पुरुष और एक महिला सड़क पर गिरते नजर आते हैं।
घटना के बाद महिला पार्षद को तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उनके सिर में 6 टांके लगाए गए। राहत की बात यह रही कि पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा समेत अन्य किसी बड़े नेता को गंभीर चोट नहीं आई।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
तिरंगा यात्रा के दौरान हुई इस घटना ने राजनीतिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था और वाहनों में क्षमता से अधिक लोगों को बैठाने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ऐसे आयोजनों में खुले वाहनों पर बड़ी संख्या में लोगों के सवार होने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। फिलहाल हादसे में घायल महिला पार्षद का उपचार कराया गया है और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
संबंधित समाचार

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!