जिला अस्पताल में बड़ा हादसा: SNCU वार्ड की सीलिंग गिरी; नवजात सहित 4 घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भिंड।
शहर के एक जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) वार्ड की छत की सीलिंग अचानक गिर गई। हादसे के वक्त वार्ड में मौजूद माताएं अपने नवजात शिशुओं को दूध पिला रही थीं, तभी अचानक सीलिंग का एक हिस्सा भरभरा कर नीचे आ गिरा।
दुग्धपान के दौरान मचा हड़कंप
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। मलबे की चपेट में आने से तीन महिलाएं और एक नवजात शिशु घायल हो गए। हादसे के बाद वार्ड में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार के बीच अस्पताल स्टाफ व अन्य लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया।
ट्रामा सेंटर में भर्ती, हालात स्थिर
घायलों को तुरंत ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। डॉक्टरों की टीम नवजात की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
अन्य बच्चों को किया सुरक्षित शिफ्ट
घटना के तुरंत बाद अस्पताल प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए वार्ड में भर्ती अन्य नवजात शिशुओं को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया। इससे किसी और बड़ी दुर्घटना को टाल लिया गया।
जर्जर भवन पर फिर उठे सवाल
स्थानीय लोगों और अस्पताल कर्मचारियों का कहना है कि जिला अस्पताल की यह इमारत लंबे समय से जर्जर हालत में है। यहां पहले भी सीलिंग गिरने जैसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद संवेदनशील वार्ड इसी भवन में संचालित किए जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

‘शुद्धीकरण’ पर बयान पड़ा भारी:राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर; दलित भावनाएं आहत करने का आरोप

नेपाल की सुरंगों में जिंदगी की तलाश:भारतीय टनल रेस्क्यू टीम उतरी; फोरेंसिक टीम करेगी डीएनए जांच

एशिया कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत:थाईलैंड को 94 रन से रौंदा; दीप्ति ने बिना रन दिए झटके 3 विकेट

घरेलू विवाद में पत्नी-बेटी से मारपीट का आरोप:एसएएफ ड्राइवर पुलिसकर्मी पर केस दर्ज

पिकअप से टक्कर के बाद पानी में गिरी कार:पांच घायल; युवकों ने शीशा तोड़कर बचाया

चांदी के जेवरों के लिए बुजुर्ग दंपती की हत्या:प्रेमी-प्रेमिका ने दो साथियों संग रची साजिश;सोते समय पत्थरों से कुचला सिर

शिवडोले में उमड़ा आस्था का महासागर:27 झांकियों के साथ निकली सिद्धनाथ महादेव की पालकी; लाखों श्रद्धालु हुए शामिल

अस्पताल की लिफ्ट गिरने से मरीज की मौत:परिजन ने किया हंगामा; पुलिस पर मारपीट का आरोप, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

2934 करोड़ के कथित साइबर फर्जीवाड़े का खुलासा:शेयर बाजार और ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी का जाल; आरोपी को एसटीएफ ने पकड़ा

मामा ने भांजे को मौत के मुंह से निकाला:खुद नदी में समाए; दूसरे दिन मिला शव, 14 साल के बच्चे की बची जान

बुंदेलखंड से भाजपा का बड़ा संदेश:केन-बेतवा पर कांग्रेस को घेरा; विकास को बनाया सियासी हथियार

स्कूल ऑडिट पर सीजेपी की बैठक में हंगामा:सवाल-जवाब के बाद छात्रों ने की नारेबाजी; पुलिस ने संभाला मोर्चा

अधूरे वादों से नहीं बच सकती सरकार:तीन मांगें अब भी अधूरी; सीजेपी का 5 सितंबर को फिर राजधानी मार्च

एशियन गेम्स के लिए तीन खिलाड़ी जापान रवाना:सॉफ्ट टेनिस टीम में मिली जगह; पदक पर नजर

वीडियो देखिये, नशे की लत ने बनाया चोर:कर्ज चुकाने के लिए चार ऑटो उड़ाए; आठ लाख का माल बरामद

डैम में डूबने से युवक की मौत:देर रात तक घर नहीं लौटा; तलाश के बाद मिला शव

डिजिटल अरेस्ट पर सीजेआई का बड़ा बयान:संसद के कानून का इंतजार नहीं करेगी न्यायपालिका; सुप्रीम कोर्ट ने खुद लिया संज्ञान

मंदिर शिफ्टिंग के विरोध में प्रदर्शन:विहिप-बजरंग दल ने किया चक्काजाम; प्रशासन के आश्वासन पर आंदोलन खत्म

व्यापारियों का महामंथन:स्वदेशी उत्पाद; डिजिटल कारोबार और ग्लोबल मार्केट पर चर्चा

आतंकियों का नया डिजिटल जाल:पोर्न-डेटिंग साइट्स के चैट फीचर से भेज रहे सीक्रेट मैसेज; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!