खबर
Top News

बेडरूम की खिड़की से महिला का अश्लील वीडियो बनाया: सोशल मीडिया पर कर दिया वायरल; विरोध करने पर दी ऐसी धमकी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 मई 2026, 3:01 pm
शेयर करें:
बेडरूम की खिड़की से महिला का अश्लील वीडियो बनाया

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में शर्मनाक हरकत का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पड़ोसी महिला की निजता भंग करते हुए बेडरूम की खिड़की से चोरी-छिपे उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

इतना ही नहीं, आरोपी ने वीडियो को सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप पर वायरल भी कर दिया। विरोध करने पर पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगा है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पड़ोसी होने का उठाया फायदा
खुड़ैल थाना पुलिस के मुताबिक आरोपी अभिजीत पिता दिलीप पटेल निवासी ग्राम अंबा मोलिया पीड़ित परिवार के पड़ोस में रहता है। आरोप है कि उसने पहले परिवार की गतिविधियों पर नजर रखी और घर की रेकी की। इसके बाद रात के समय आरोपी घर के पास पहुंचा और बेडरूम की खिड़की से चोरी-छिपे महिला का अश्लील वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया।

वीडियो वायरल कर किया बदनाम
पुलिस के अनुसार आरोपी ने वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद उसे अपने मोबाइल से अन्य लोगों को भेजना शुरू कर दिया। देखते ही देखते वीडियो व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित परिवार को जब इस हरकत की जानकारी मिली तो उन्होंने आरोपी का विरोध किया और वीडियो हटाने की बात कही।

विरोध करने पर दी धमकी
आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी अपनी गलती मानने के बजाय उल्टा विवाद करने लगा। उसने पीड़ित परिवार को पुलिस में शिकायत नहीं करने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने परिवार को जान से मारने तक की धमकी दी, जिससे परिवार दहशत में आ गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद खुड़ैल थाना पुलिस ने आरोपी अभिजीत पटेल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी ने वीडियो किन-किन लोगों को भेजा और क्या इससे पहले भी वह ऐसी घटनाओं में शामिल रहा है। मोबाइल फोन और सोशल मीडिया गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 1 hour ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 1 hour ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 1 hour ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 2 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 2 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 3 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 3 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 3 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 3 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 3 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 3 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 3 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 3 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 3 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 3 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 4 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 4 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!