तीन इमली बस स्टैंड पर हिंदू युवती के साथ पकड़ा गया लव जिहादी
KHULASA FIRST
संवाददाता

बजरंगियों ने जमकर सिखाया सबक, सौंपा पुलिस को, सोशल मीडिया पर दोस्ती कर बुलाया इंदौर, चापड़ा ले जाकर दुष्कर्म करने और राजस्थान ले जाने का आरोप
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कल बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एक हिंदू युवती के साथ मौजूद जिहादी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उस पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
विहिप नेता तन्नू शर्मा को सूचना मिली थी कि मुस्लिम युवक और हिंदू युवती तीन इमली चौराहे के पास वीडियो कोच बस में मौजूद हैं। सूचना पर कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंचे और जिहादी आरोपी इरफान खान पिता हाकम अली खां निवासी कनावास चुरू राजस्थान को हिंदू महिला के साथ रंगे हाथों पकड़कर पूछताछ की।
युवती ने बताया कि इरफान ने उसे बहला फुसलाकर इंदौर बुलाया और चापड़ा ले जाकर जबरदस्ती की। यह सुनते ही बजरंगियों ने जिहादी इरफान की जमकर खातिरदारी कर दी और आजाद नगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
पीड़ित बिहार निवासी विवाहित महिला... बजरंग दल कार्यकर्ताओं के अनुसार युवती ने स्वयं को बिहार निवासी और विवाहित हिंदू महिला बताया। युवती का आरोप है कि उसकी युवक से सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान हुई थी।
युवती ने यह भी आरोप लगाया कि उस पर राजस्थान चलने का दबाव बनाया जा रहा था। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जिहादी युवती को राजस्थान ले जाकर बेचने और वेश्यावृत्ति में धकेलने की तैयारी में था।
आजाद नगर थाना प्रभारी लोकेश सिंह भदौरिया के अनुसार युवती ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने से इनकार कर दिया। इसके बावजूद पुलिस ने परिस्थितियों को देखते हुए युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
वहीं युवती बिहार की रहने वाली है। उसके परिजन को मामले की सूचना दे दी गई है। परिजन के इंदौर पहुंचने के बाद युवती को उनके सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवक के मोबाइल व अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।
विहिप नेता तन्नू शर्मा के मुताबिक इरफान खान लव जिहाद के बड़े नेटवर्क से जुड़ा है। उसने सोशल मीडिया के माध्यम से बिहार की शादीशुदा हिंदू युवती को फंसाया और उसे दिल्ली ले जाने का कहकर इंदौर बुला लिया। यहां से चापड़ा ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती की और उसे दवाई दी।
इस दौरान युवती ने विरोध किया तो उसके साथ जोर- जबरदस्ती करता रहा। जिसके बाद उसे वह पुनः दिल्ली ले जाने का कहकर इंदौर लेकर आया और राजस्थान ले जाने लगा। युवती ने विरोध किया तो बोला राजस्थान के कोटा चलेंगे फिर वहां से दिल्ली।
युवती ने इसका विरोध किया था, लेकिन वह नहीं माना। यह बात हमारे एक हिंदू साथी ने सुन ली थी, जिसके बाद बजरंगी मौके पर पहुंचे और जिहादी को पकड़कर उसे अपनी भाषा में सबक सिखाते हुए पुलिस को सौंपा।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!