निवेश करो मालामाल बनो के झांसे में लाखों गंवाए: क्राइम ब्रांच की जांच में ठगी का खुलासा, दंपति पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शेयर बाजार में निवेश पर 20 से 40 प्रतिशत तक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर दो निवेशकों से कुल 1.04 करोड़ की ठगी में क्राइम शाखा ने बैंक से जुड़े बताए जा रहे दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपितों के खातों को फ्रीज कर जांच की जा रही है कि इस फर्जी निवेश नेटवर्क में और कौन शामिल थे।
डीसीपी क्राइम राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक एसएस पार्क, कनाड़िया निवासी अचिरा सान्याल ने खातीवाला टैंक के नितिन सुरेश जोशी व उनकी पत्नी परागिता के खिलाफ शिकायत की थी।
आरोप था कि मार्च 2022 से दिसंबर 2025 के बीच आरोपी दंपति ने शेयर बाजार में निवेश कर 20 से 40 प्रतिशत तक लाभ दिलाने का भरोसा देकर उनसे 88 लाख रुपए निवेश करवाए। शुरुआत में कुछ रकम और मुनाफा लौटाकर विश्वास कायम किया गया, लेकिन बाद में आरोपितों ने फोन उठाना बंद कर दिया।
डीसीपी त्रिपाठी ने मामले की जांच एएसआई अनिल पुरोहित को सौंप दी। एएसआई पुरोहित ने पहले फरियादी रुचिरा के बयान और सारे साक्ष्य लिए। इसके बाद नोटिस जारी कर जोशी दंपति को बुलाया।
जांच में सामने आया कि दंपति ने 88 लाख में से 56.30 लाख वापस भी कर दिए हैं, पर शेष रकम 31.70 लाख लौटाने में टालमटोल की जा रही है।
जांच के दौरान एक और पीड़ित पंडित जयकिरण शर्मा सामने आए। उन्होंने पुलिस को बताया जोशी दंपति ने उनसे भी शेयर बाजार में निवेश पर रकम दोगुना करने का झांसा देकर 75 लाख रुपए लिए थे। इसमें से केवल 1.50 लाख रुपए ही लौटाए हैं।
उन्हें जोशी दंपति से 73.50 लाख रुपए लेना हैं। दोनों ही पीड़ितों से जोशी दंपति ने कुल 1.05 करोड़ रुपए की ठगी की थी। एक करोड़ से ज्यादा की ठगी के इस मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी ने मामले की जांच टीआई विजयसिंह सिसोदिया को सौंप दी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर तीन दिन पहले क्राइम ब्रांच ने नितिन जोशी और परागिता जोशी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
और भी लोग हुए हैं शिकार
डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार जोशी दंपति निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर जो पैसे सामने वाले से लेते थे, उसी में से कुछ रकम प्रॉफिट होना बताकर उसे दे देते। निवेशक को लगता था फायदा हुआ है और उसकी मूल रकम वहीं के वहीं है।
वह झांसे में आकर और निवेश करता, लेकिन जब रकम बहुत ज्यादा हो जाती तो जोशी दंपति पैसे देने में आनाकानी करने लगते। शंका है कि आरोपियों के साथ ठगी में और भी लोग शामिल हैं। वहीं इनके शिकार और भी लोग हैं। कुछ ने संपर्क किया, जिन्हें दस्तावेजी साक्ष्य लेकर आने को कहा है।
संबंधित समाचार

आरएसएस प्रमुख बोले:‘इतिहास में संघ जैसा कोई संगठन या कार्य नहीं हुआ’, संघ अनुभव शाला का किया लोकार्पण

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; युवाओं के लिए सिख समाज ने तैयार किया लंगर, बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे

तस्कर को क्राइम ब्रांच ने 14 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा:तस्कर से सप्लायर और नेटवर्क को लेकर पूछताछ

मोमोज दुकान संचालक पर खौलता तेल डालने वाले पांचों बदमाश आए गिरफ्त में:उत्पात मचाते हुए की थी मारपीट; तोड़फोड़ कर लहराए थे चाकू

बस-कार की भीषण टक्कर:इतने लोगों की मौत; सड़क किनारे खाई में पलटी बस

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; एमआर-10 से विजय नगर तक ट्रैफिक प्रभावित

एमडी की बैकवर्ड लिंक:साजिद उर्फ राजा गिरफ्तार

फुटपाथ पर कब्जे से रोका तो चाकू लहराया कट्टा अड़ाकर मांगे 5-5 हजार:सराफा थाने पर देर रात तक व्यापारियों और भाजपाइयों का हंगामा

जहरीली शराब कांड:इस परिवार के 6 सदस्यों को हाई कोर्ट से अंतरिम राहत; पुलिस को जांच जारी रखने की छूट

काउंटर प्लान:राहुल गांधी के दौरे के बीच भाजपा की बड़ी जॉइनिंग की तैयारी; शाम 5 बजे होगा खुलासा, नाम पर सस्पेंस

मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही:8 की हुई मौत

पोहा-जलेबी... सब है तैयार आइए राहुलजी:इंदौर में आज ‘छात्रों की गूंज’, कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे राहुल गांधी, तैयारियां पूरी

एयरपोर्ट पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की:अब महिला संघर्ष समिति करेगी विरोध

राहुल गांधी को सुनना इसलिए है जरूरी:संघर्ष की भट्ठी में तपकर उभरे राहुल; वैचारिक दृढ़ता और जन-स्वीकार्यता का नया दौर

निलंबित अधिकारी समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी:इस दिन हाईकोर्ट में सुनवाई

करोड़ों की ड्रग केस में ED का एक्शन:लाखों की संपत्तियां अटैच; दो शहरों में की कार्रवाई

देखिए वीडियो:मां अहिल्या की नगरी पहुंचे राहुल गांधी; ‘छात्रों की गूंज’ में छात्रों से करेंगे संवाद ; शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं पर होंगे सवाल-जवाब

देखिए वीडियो:रास्ते में पुलिसकर्मी का एक्सीडेंट; पीसीसी सचिव और पार्षद ने साथियों के साथ पहुंचाया अस्पताल

देखिए वीडियो:आज ‘छात्रों की गूंज; पहले म्यूजिक-डांस, फिर राहुल गांधी से संवाद, राजधानी से रवाना

देखिए वीडियो:उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, 7 श्रद्धालु इस राज्य के बताए जा रहे, एक चालक भी हादसे का शिकार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!