सीएमएचओ ऑफिस में लोकायुक्त का छापा: छात्राओं की राशि ठेकेदार को देने का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
शासकीय नर्सिंग कॉलेज में छात्राओं के स्टाइपेंड को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन ने छात्राओं को मिलने वाली लाखों रुपये की राशि उन्हें देने के बजाय भोजनशाला ठेकेदार को भुगतान कर दी।
ठेकेदार को ट्रांसफर की स्टाइपेंड की राशि
जानकारी के मुताबिक, 57 छात्राओं की चार माह की करीब 7 लाख 98 हजार रुपए की स्टाइपेंड राशि कथित तौर पर ठेकेदार को ट्रांसफर कर दी गई। इतना ही नहीं, बाद में छात्राओं से प्रति छात्रा 8060 रुपए की वसूली भी की गई।
मामले की जांच शुरू
शिकायत सामने आने के बाद लोकायुक्त संगठन की टीम ने सीएमएचओ कार्यालय पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। टीम ने संबंधित अधिकारियों और अकाउंटेंट से पूछताछ की है।
बकाया से अधिक राशि का किया भुगतान
बताया जा रहा है कि भोजनशाला ठेकेदार का बकाया बिल करीब 3 लाख 76 हजार रुपए था, लेकिन उससे अधिक राशि का भुगतान किए जाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि यह भुगतान प्रशासनिक आदेश के आधार पर किया गया।
लोकायुक्त टीम कर रही जांच
डॉ. जी एस चौहान ने कहा कि स्टाइपेंड मामले की जांच लोकायुक्त टीम द्वारा की जा रही है। वहीं राजेश पाठक के अनुसार शिकायत में भोजनशाला भुगतान और छात्राओं की राशि में गड़बड़ी की जांच की जा रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!