31 साल की नौकरी, वेतन 80 लाख… खर्च 4.59 करोड़: लोकायुक्त जांच में निगम अफसर की संपत्ति का बड़ा खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी जितेंद्र पांडे के ठिकानों पर लोकायुक्त की कार्रवाई में आय से अधिक संपत्ति का बड़ा खुलासा हुआ है। शुक्रवार सुबह शुरू हुई जांच देर शाम तक जारी रही। शुरुआती जांच में जहां आय के मुकाबले करीब दो गुना संपत्ति और खर्च सामने आया था, वहीं जांच आगे बढ़ने पर यह आंकड़ा करीब पांच गुना तक पहुंच गया। लोकायुक्त के मुताबिक, 31 साल की सेवा अवधि में पांडे को करीब 80 लाख रुपए वेतन के रूप में मिले, जबकि अब तक की जांच में 4 करोड़ 59 लाख 87 हजार 491 रुपए का अनुपातहीन व्यय सामने आया है।
लोकायुक्त की टीम ने पांडे के घर के साथ उनकी पत्नी भावना पांडे के नाम से संचालित हॉस्टल और अन्य संपत्तियों की भी जांच की। कार्रवाई के दौरान भूमि, भवन, आभूषण, नकदी, बैंक बैलेंस, वाहन और हॉस्टल से जुड़ी संपत्तियों का ब्योरा सामने आया। जांच में करीब 84 प्रतिशत अनुपातहीन संपत्ति पाए जाने की बात कही गई है।
जांच में सामने आया कि भूमि और भवन निर्माण पर करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए, घर के सामान पर करीब 60 लाख रुपए, सोने के आभूषण पर करीब 60 लाख रुपए और चांदी के आभूषण पर करीब 4 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। इसके अलावा घर से 2 लाख 33 हजार रुपए नकद और बैंक खातों में करीब 7 लाख 32 हजार रुपए का बैलेंस मिला है। पत्नी, पुत्र और पुत्री के नाम चार पहिया व दो पहिया वाहनों पर करीब 14 लाख रुपए खर्च किए जाने की जानकारी भी जांच में सामने आई है।
बिचौली हप्सी में कृषि भूमि
लोकायुक्त को ग्राम मुंडला दोस्दार, तहसील बिचौली हप्सी में करीब 1.279 हेक्टेयर कृषि भूमि मिली है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 81 लाख 86 हजार रुपए बताई गई है। इसी क्षेत्र में मुख्य मार्ग से लगी करीब 13,500 वर्गफीट कृषि भूमि भी मिली है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 31 लाख रुपए आंकी गई है।
पत्नी के नाम दो बड़ी इमारतें
जांच में पत्नी भावना पांडे के नाम दो बड़ी इमारतों का भी पता चला है। आनंद नगर एक्सटेंशन में करीब 2 हजार वर्गफीट के प्लॉट पर G+3 भवन बना है, जिसके निर्माण पर करीब सवा करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। वहीं गजाधर नगर-चितावद क्षेत्र में भावना पांडे के नाम G+2 भवन मिला है, जिसमें हॉस्टल संचालित हो रहा है। हॉस्टल के निर्माण पर करीब 91.50 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। हॉस्टल के सामान की इन्वेंट्री भी करीब 1.06 लाख रुपए की बताई गई है।
लोकायुक्त ने मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 13(1)(बी) और 13(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश पर एसपी राजेश सहाय ने टीम गठित कर कार्रवाई कराई। टीम में डीएसपी सुनील तालान, आनंद चौहान, निरीक्षक आशुतोष मिठास और सचिन पटेरिया शामिल रहे।
लोकायुक्त की जांच अभी जारी है और संपत्तियों व दस्तावेजों के मूल्यांकन के बाद अनुपातहीन संपत्ति का आंकड़ा आगे और बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया गया है।
संबंधित समाचार

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या:ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!