जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे लोकसभा अध्यक्ष: तीन घंटे रहेंगे शहर में; रात में लौटेंगे राजधानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार शाम मध्यप्रदेश के इंदौर पहुंचेंगे। उनका इंदौर दौरा करीब तीन घंटे का रहेगा। इस दौरान वे जैन समाज के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे रात में ही दिल्ली लौट जाएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ओम बिरला दोपहर बाद दिल्ली से रवाना हुए। वे दिल्ली एयरपोर्ट से शाम 4:10 बजे की फ्लाइट से इंदौर के लिए रवाना हुए।
करीब 5:45 बजे देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है। उनके साथ कोटा शहर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन के भी इंदौर आने की जानकारी है।
एयरपोर्ट से बिरला दलालबाग, छत्रपति नगर के लिए रवाना होंगे। यहां जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम शाम करीब 6:05 बजे शुरू होने और उनके करीब दो घंटे यहां रहने का कार्यक्रम बताया गया है। इसके बाद वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और रात में दिल्ली लौटेंगे।
दलालबाग में चल रहा है श्रावक संस्कार शिविर
ओम बिरला जिस दलालबाग क्षेत्र में कार्यक्रम में शामिल होंगे, वहां इन दिनों जैन समाज का श्रावक संस्कार शिविर भी चल रहा है।
आयोजकों के अनुसार 16 से 25 सितंबर तक आयोजित इस शिविर में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।
करीब सात महीने पहले भी आए थे इंदौर
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इससे पहले भी इंदौर आ चुके हैं। करीब सात महीने पहले उन्होंने श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय, उज्जैन रोड में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया था।
उस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए युवाओं को देश का भविष्य बताया था। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के पीएचडी शोधार्थियों को उपाधियां भी प्रदान की गई थीं।
रात में दिल्ली लौटेंगे बिरला
ओम बिरला का इस बार इंदौर दौरा बेहद संक्षिप्त रखा गया है। करीब तीन घंटे के प्रवास के दौरान वे जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे और इसके बाद रात में ही दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
संबंधित समाचार

दिवाली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने किलो संदिग्ध मिठाई जब्त; लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; इतना माल जब्त

रांग साइड बाइक चलाना और मोबाइल पर बात करना पड़ा महंगा:यातायात पुलिस की सख्ती; शिकायतों के आधार पर की कार्रवाई;

कार्तिक स्नान के दौरान बड़ा हादसा:नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत; 6 घंटे चले रेस्क्यू के बाद मिले शव

ठगी से परेशान रैपिडो ड्राइवर ने दी जान:थाने में खाया जहर; मौत से पहले वीडियो में किया चौकाने वाला खुलासा

प्रकाश के त्योहार को अंधकार में न बदलें:पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी; हादसा होने पर तत्काल अपनाएं प्राथमिक उपचार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह पुरी को दी बधाई:प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए; सीएम बोले-दीपावली के पहले मिली जीत उत्साह बढ़ाने वाली

कैलाश-आकाश को न्योता नहीं विरोधी खेमे के नेता दिखे मंच पर:पार्षद पति के आयोजन में दिखी अलग सियासी जमावट

ग्रामीणों को मिलेंगे संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज:धनतेरस पर जिले के गांवों में होंगे स्वामित्व योजना के विशेष कार्यक्रम; जिलेभर में होगा रजिस्ट्री वितरण

हरदीप पुरी निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद:कांग्रेस के 100 से ज्यादा कमियों के दावे खारिज; बदला मध्यप्रदेश का समीकरण

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश, लेकिन पटाखा कारोबार पर प्रशासन मेहरबान:सील दुकानें दोबारा खुली; कार्रवाई का असर कहां?

युद्ध और गोलाबारी के बीच मक्का में फंस गए थे इतने यात्री:मुख्यमंत्री की पहल से हुई सुरक्षित वापसी; अपनों से मिलकर छलक उठीं आंखें

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास:23 साल के सफर पर लगा विराम; 234 मैच में किए इतने गोल, इतनी बार वर्ल्ड कप में उतरे

वन विभाग ने की कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे तीन वाहन जब्त:बिना ट्रांजिट परमिट हो रहा था परिवहन; देवास-शाजापुर से इंदौर के कारखानों तक पहुंचाई जा रही थी लकड़ी

ठेकेदार कंपनी पॉवर लिकर का कमाल:नर्मदा गंभीर परियोजना; मुख्यमंत्री को भी दे दिया चकमा, उज्जैन में भी नहीं मिला पानी

दीपावली की रोशनी से पहले इंदौर की सड़कों पर जाम का अंधेरा:त्योहार की खरीदारी करने निकले इंदौरवासी जाम में फंस रहे

वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत:शहर में निकाली रैली; नाबालिग की गोली मारकर हत्या की थी

इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त:अब इस लापरवाही पर भी कटेगा चालान; MIC मेंबर बोले- पानी नहीं मिलेगा तो रोओगे

बाल विवाह पर MP में सख्ती:इस दिन प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान; गांव से वार्ड तक बनेंगे निगरानी दल

वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला:बाल-बाल बची सवारों की जान; फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!