लॉजिस्टिक कंपनी से 90 लाख की धोखाधड़ी: फर्जी बिल बनाकर की; परिचितों की कंपनियों के जरिए किया खेल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र से एक बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुणे की लॉजिस्टिक कंपनी के साथ करीब 90 लाख रुपए से अधिक की हेराफेरी के आरोप में कंपनी के ही कर्मचारी और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
कंपनी डायरेक्टर की शिकायत पर कार्रवाई
मामले में एमआरसी लॉजिस्टिक कंपनी के डायरेक्टर राजीव आर्य की शिकायत पर पुलिस ने इंदौर शाखा में कार्यरत कर्मचारी कुलदीप सिंह सहित उसके सहयोगियों विनय, काशीनाथ चौहान, सचिन सोनी, रेनू कुमारी और अमित शर्मा को आरोपी बनाया है।
फर्जी बिल बनाकर की गई ठगी
जांच में सामने आया है कि कुलदीप सिंह कंपनी में शाखा प्रमुख था। उसने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए फर्जी बिल तैयार किए और अन्य कंपनियों के नाम पर भुगतान दिखाकर रकम अपने परिचितों के खातों में ट्रांसफर कर दी।
परिचितों की कंपनियों के जरिए किया खेल
पुलिस के अनुसार, रेनू कुमारी (कृतिका कंटेनर्स), अमित शर्मा (बालाजी रोडवेज) और सचिन सोनी (सेफेक्स रिलोकेशन) के नाम से संचालित कंपनियों के जरिए यह धोखाधड़ी की गई। जांच में यह भी सामने आया है कि ये सभी कंपनियां आरोपी कुलदीप के परिचितों से जुड़ी हैं।
2022 से 2025 के बीच किया गया घोटाला
कंपनी का आरोप है कि यह फर्जीवाड़ा वर्ष 2022 से 2025 के बीच लगातार चलता रहा। शिकायत के साथ कंपनी ने बिल और खर्च से जुड़े दस्तावेज भी पुलिस को सौंपे हैं।
जांच जारी
लसूड़िया थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अन्य संबंधित लोगों से भी पूछताछ की जाएगी और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!