नवविवाहिता की मौत: प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राऊ थाना क्षेत्र के नेहरूनगर में प्रेम विवाह के महज 25 दिन बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार को वंदना कुशवाह का शव घर के बाहर बने हौज में पड़ा मिला। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
शरीर पर चोट के निशान मिले
पुलिस को मृतका के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उसके पति उपेंद्र पटेल और जेठानी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसीपी निधि सक्सेना के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
11 अगस्त को किया था प्रेम विवाह
पुलिस के अनुसार, उपेंद्र और वंदना पहले राऊ के नेहरूनगर में रहते थे। उपेंद्र की नशे की आदत को लेकर वंदना के परिवार ने वहां से अलग होकर राजनगर में किराए का मकान ले लिया था। इसके बाद 11 अगस्त को उपेंद्र और वंदना ने प्रेम विवाह कर लिया।
गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी
वंदना के लापता होने पर उसके परिजनों ने चंदन नगर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने वंदना को तलाशने के बाद उसके बयान लिए। बालिग होने के कारण उसने उपेंद्र के साथ रहने की इच्छा जताई, जिसके बाद दोनों उपेंद्र के घर पर रहने लगे।
परिजनों का आरोप है कि उपेंद्र की नशे की आदत को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था।
दोपहर में सुनाई दी चीखने की आवाज
गुरुवार दोपहर पड़ोसियों को उपेंद्र के घर से वंदना के चीखने की आवाज सुनाई दी। कुछ समय बाद उपेंद्र घर से बाहर निकला तो पड़ोसियों की नजर उसकी शर्ट पर पड़े खून के निशानों पर गई। इसके बाद काफी देर तक घर से कोई हलचल नहीं हुई।
आशंका होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर की जांच शुरू की।
घर के बाहर हौज में मिला शव
पुलिस अधिकारियों ने घर के बाहर बने हौज की जांच की तो उसमें वंदना का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उपेंद्र फुटपाथ पर जूते-चप्पल की दुकान लगाता है।
फिलहाल पुलिस उसके और जेठानी के बयानों की जांच कर रही है। साथ ही पड़ोसियों और मृतका के परिजनों से भी घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
एसीपी निधि सक्सेना के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वंदना की मौत किस वजह से हुई और शरीर पर मिले चोट के निशान कैसे आए।
पुलिस हिरासत में लिए गए पति और जेठानी से पूछताछ कर घटना की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है।
संबंधित समाचार

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

सुबह प्रमोशन:शाम रिटायरमेंट: डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!