मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत: 410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में मेट्रो के भूमिगत कॉरिडोर के निर्माण ने अब रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) ने भूमिगत सेक्शन की पहली टनल बोरिंग मशीन (TBM) ‘नर्मदा’ को एयरपोर्ट स्थित शाफ्ट में सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है।
अंडरग्राउंड कॉरिडोर के निर्माण कार्य में आएगी तेजी
इसके साथ ही एयरपोर्ट से बड़ा गणपति के बीच भूमिगत सुरंग बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। TBM की लॉन्चिंग के बाद अंडरग्राउंड कॉरिडोर के निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। सुरंग का निर्माण आधुनिक तकनीक और तय सुरक्षा मानकों के मुताबिक किया जाएगा।
एमडी ने मौके पर पहुंचकर देखा लॉन्चिंग का पूरा काम
TBM ‘नर्मदा’ को शाफ्ट में उतारने की प्रक्रिया के दौरान मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक एस. कृष्ण चैतन्य भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने पूरी तकनीकी प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
इंजीनियरिंग टीम और मेट्रो अधिकारियों को बधाई दी
लॉन्चिंग सफल होने के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग टीम और मेट्रो अधिकारियों को बधाई दी। अधिकारियों के मुताबिक, इतनी बड़ी मशीन को शाफ्ट में सुरक्षित तरीके से उतारना परियोजना के लिए एक महत्वपूर्ण तकनीकी उपलब्धि है।
410 टन वजनी मशीन को पहले जमीन पर किया गया असेंबल
TBM ‘नर्मदा’ का वजन करीब 410 मीट्रिक टन है। इतनी विशाल मशीन को सीधे शाफ्ट में नहीं उतारा गया, बल्कि पहले ग्राउंड लेवल पर इसके अलग-अलग हिस्सों को असेंबल कर तैयार किया गया।
इसके बाद विशेष तकनीकी सिस्टम की मदद से मशीन को एयरपोर्ट स्थित शाफ्ट के अंदर उतारा गया। भारी मशीन को सुरक्षित तरीके से नीचे पहुंचाना इंजीनियरिंग टीम के लिए चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया थी।
1,000 टन से ज्यादा भार उठाने में सक्षम सिस्टम
TBM को शाफ्ट में उतारने के लिए Megalift System और Strand Jack Assembly जैसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया। यह सिस्टम 1,000 मीट्रिक टन से अधिक भार उठाने में सक्षम है। इसी तकनीकी व्यवस्था के जरिए 410 टन वजनी TBM को नियंत्रित तरीके से शाफ्ट के भीतर स्थापित किया गया।
एयरपोर्ट से बड़ा गणपति तक बनेगी भूमिगत सुरंग
नर्मदा TBM का इस्तेमाल एयरपोर्ट-बड़ा गणपति भूमिगत सेक्शन में टनल निर्माण के लिए किया जाएगा। मशीन जमीन के भीतर निर्धारित मार्ग पर सुरंग बनाने का काम करेगी।
TBM तकनीक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि जमीन के ऊपर चल रहे यातायात और सामान्य गतिविधियों को अपेक्षाकृत कम प्रभावित करते हुए भूमिगत सुरंग का निर्माण किया जा सकता है। बड़े शहरी क्षेत्रों में अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए इस तकनीक को अहम माना जाता है।
भूमिगत मेट्रो निर्माण के नए चरण में पहुंचा इंदौर
पहली TBM की सफल लॉन्चिंग के साथ इंदौर मेट्रो परियोजना ने भूमिगत निर्माण के क्षेत्र में एक अहम पड़ाव पार कर लिया है। अब मशीन के जरिए सुरंग बनाने का वास्तविक काम आगे बढ़ेगा।
मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक, TBM जैसे बड़े उपकरण के निर्माण स्थल तक पहुंचने से लेकर उसकी असेंबली, शाफ्ट में उतारने और फिर टनल बोरिंग शुरू करने तक कई तकनीकी चरण पूरे करने पड़ते हैं। ‘नर्मदा’ की सफल लॉन्चिंग इसी जटिल प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
अब एयरपोर्ट से बड़ा गणपति के बीच भूमिगत सुरंग निर्माण शुरू होने के साथ इंदौर के मेट्रो नेटवर्क के अंडरग्राउंड हिस्से को भी आकार मिलना शुरू होगा।
संबंधित समाचार

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

सुबह प्रमोशन:शाम रिटायरमेंट: डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!