खबर
Top News

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला: परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 सितंबर 2026, 12:15 pm
शेयर करें:
लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला

खुलासा फर्स्ट, देवास।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के हाटपीपल्या क्षेत्र में शादीशुदा महिला के लापता होने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद महिला को भी सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, महिला की इंस्टाग्राम के जरिए रीवा निवासी मोहम्मद इश्तियाक से दोस्ती हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई।

आरोप है कि महिला अपने परिवार को बिना बताए जमीन बेचने से मिले करीब 22 लाख रुपए के बयाने की रकम लेकर प्रेमी के साथ घर से चली गई थी।

पुलिस ने इस मामले में इश्तियाक के दो सहयोगियों शाहबुद्दीन खान (40) और शाकिब कुरैशी (19) को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी मोहम्मद इश्तियाक अभी फरार है।

24 अगस्त की रात घर से निकली महिला
पुलिस के अनुसार, घटना 24 अगस्त की रात हाटपीपल्या थाना क्षेत्र के एक गांव की है। महिला के लापता होने के बाद पुलिस ने मामले में धारा 140(3), 69 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके आधार पर पुलिस ने देर रात भोपाल बायपास, देवास से शाहबुद्दीन खान और शाकिब कुरैशी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया और सुरक्षित उसके परिवार को सौंप दिया।

Instagram पर दोस्ती, फिर प्रेम संबंध
पुलिस जांच में सामने आया कि मोहम्मद इश्तियाक की महिला से Instagram के जरिए दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी और बाद में यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई।

आरोप है कि इश्तियाक ने बातचीत के दौरान महिला और उसके परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी जुटाई।

महिला ने उसे बताया कि परिवार को जमीन बेचने के बाद करीब 22 लाख रुपए की रकम मिली है। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद आरोपी ने महिला को अपने साथ घर से भागने के लिए राजी किया।

परिवार के खाने में मिलाई नींद की गोलियां
पुलिस का आरोप है कि घटना से एक दिन पहले इश्तियाक ने हाटपीपल्या के एक मेडिकल स्टोर से नींद की गोलियां खरीदीं। ये गोलियां उसने महिला को दी थीं।

आरोप है कि महिला ने परिवार के खाने में नींद की गोलियां मिला दीं। परिवार के सदस्य जब सो गए, तो वह घर से करीब 22 लाख रुपए लेकर आरोपी के साथ चली गई। इसके बाद दोनों आरोपियों के सहयोग से महिला को दूसरे स्थान पर ले जाया गया।

कार जब्त, मुख्य आरोपी की तलाश जारी
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद महिला को सुरक्षित बरामद किया। मामले में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली गई है।

पुलिस अब मामले के मुख्य आरोपी मोहम्मद इश्तियाक निवासी रीवा की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पूरे घटनाक्रम और 22 लाख रुपए की रकम के संबंध में और जानकारी सामने आ सकेगी।

संबंधित समाचार

जग वंदन, नंदनंदन आयो
Top News

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

less than a minute ago
एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी
Top News

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

4 minutes ago
सुबह  प्रमोशन
Top News

सुबह प्रमोशन:शाम रिटायरमेंट: डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

6 minutes ago
देर रात जमकर बरसे बादल
Top News

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

14 minutes ago
आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम
Top News

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

19 minutes ago
मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत
Top News

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

29 minutes ago
नवविवाहिता की मौत
Top News

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

43 minutes ago
एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया
Top News

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

44 minutes ago
महिला से लाखों की साइबर ठगी
Top News

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

about 18 hours ago
नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर
Top News

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

about 18 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

about 18 hours ago
कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा
Top News

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

about 19 hours ago
महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका
Top News

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

about 19 hours ago
फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी
Top News

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

about 19 hours ago
UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS
Top News

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

about 20 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

about 20 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

about 20 hours ago
देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात
Top News

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

about 20 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!