कर्ज की किस्त ने बनाया ‘भैंस चोर’: दो भाइयों समेत चार गिरफ्तार; लाखों का सामान बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
आर्थिक तंगी और वाहन की किस्तों का दबाव चार आरोपियों को कथित तौर पर भैंस चोरी के रास्ते पर ले गया। ऊन थाना पुलिस ने पशुबाड़े से भैंस चोरी के मामले में दो भाइयों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर करीब 4.40 लाख रुपए कीमत की चोरी की भैंसें और वारदात में इस्तेमाल 11 लाख रुपए कीमत का आयशर मिनी ट्रक बरामद किया है।
सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
लिक्खी निवासी रामकरण ने 2-3 अगस्त की रात पशुबाड़े से भैंस चोरी होने की शिकायत 10 अगस्त को ऊन थाने में दर्ज कराई थी। मामले की जांच में थाना प्रभारी दिनेश सोलंकी की टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
इसके बाद मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने भुरु पिता अजमेरी खान और उसके भाई मुस्ताक उर्फ काला उर्फ मुस्तु को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने नानसिंग चौहान और सोमारिया काशीराम के साथ मिलकर वारदात करना कबूल किया।
वाहन की किस्त बनी चोरी की वजह
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने आयशर मिनी ट्रक फाइनेंस पर लिया था। उसकी किस्तें नहीं भर पाने के कारण आर्थिक परेशानी बढ़ रही थी। इसी के चलते उन्होंने भैंस चोरी की साजिश रची और वाहन का इस्तेमाल वारदात में किया।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की भैंसें और आयशर मिनी ट्रक बरामद कर लिया। चारों को कोर्ट में पेश किया गया है।
तीन आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस के अनुसार, भुरु के खिलाफ ऊन और बरुड़ थाने में गौवंश प्रतिषेध अधिनियम समेत 4 मामले दर्ज हैं। मुस्ताक पर कोतवाली, ऊन और मेनगांव थाने में चोरी समेत 3 मामले दर्ज हैं। नानसिंह के खिलाफ भी कोतवाली थाने में गौवंश प्रतिषेध अधिनियम का एक मामला दर्ज है।
संबंधित समाचार

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!