एयरपोर्ट के पास खुदाई के दौरान मिला जिंदा बम: मजदूरों को दिखा; मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शहर के डुमना एयरपोर्ट के पास स्थित ग्राम गदेरी में जमीन की खुदाई के दौरान जिंदा बम मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। जांच में पता चला कि यह एक यूएक्सओ (UXO) बम है, जिसकी मारक क्षमता लगभग 50 मीटर तक बताई जा रही है।
खुदाई में निकला जिंदा बम
जानकारी के अनुसार ग्राम गदेरी निवासी सुनील यादव के प्लॉट पर मकान निर्माण का कार्य चल रहा था। पिलर के लिए खुदाई करते समय मजदूरों को जमीन के करीब 3 से 4 फीट नीचे एक संदिग्ध लोहे की वस्तु दिखाई दी। पहले इसे कबाड़ समझा गया, लेकिन नजदीक से देखने पर बम जैसी आकृति नजर आने पर काम तत्काल रोक दिया गया।
खबर फैलते ही जुटी भीड़
मकान मालिक ने बम होने की आशंका पर पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते गांव में यह खबर फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। स्थिति को देखते हुए मध्य प्रदेश पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर लोगों को दूर किया।
12 किलो से ज्यादा वजन
खमरिया थाना पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने जांच के बाद पुष्टि की कि यह जिंदा UXO बम है, जिसका वजन 12 किलोग्राम से अधिक है। सुरक्षा कारणों से आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया।
सेना को सौंपा गया
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जहां बम मिला, वह स्थान आयुध निर्माणी खमरिया से करीब 6 किलोमीटर दूर स्थित है। बम को सुरक्षित तरीके से कब्जे में लेकर सेना के अधिकारियों को सौंप दिया गया है।
सेना करेगी डिफ्यूज
खमरिया थाना प्रभारी राजकुमार खटीक ने बताया कि बम को सेना की टीम के हवाले कर दिया गया है। अब विशेषज्ञ टीम उसे सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज करेगी। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह बम जमीन में कैसे और कब से दबा हुआ था।
घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच दहशत का माहौल है, हालांकि प्रशासन ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में बताया है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!