शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या: भाई ने दो कर्मचारियों पर लगाया आरोप; पुलिस जांच में जुटी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शिवपुरी।
नरवर में शराब कंपनी के मैनेजर पंकज राय (31) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात मंगलवार रात करीब 11:30 बजे लोढ़ी माता मंदिर के सामने कंपनी के ऑफिस के बाहर हुई। गंभीर हालत में पंकज को ग्वालियर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
कार में बैठे मैनेजर को मारी गोली
पंकज राय ग्वालियर के डबरा निवासी थे और नरवर में रचना राय की शराब ठेका कंपनी में मैनेजर के तौर पर काम करते थे। घटना के समय वे ऑफिस के बाहर अपनी कार में बैठे थे। उनके साथ कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। इसी दौरान पिस्टल से गोली मार दी गई।
भाई ने दो कर्मचारियों पर लगाया हत्या का आरोप
पंकज के भाई हर्षित राय ने नरवर थाने में शिकायत देकर कंपनी के कैशियर बॉबी राय और कर्मचारी अंकित ठाकुर पर हत्या का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पंकज के पास पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।
आरोप है कि बॉबी ने अपनी पिस्टल अंकित को दी और गोली चलाने के लिए कहा। इसके बाद अंकित ने पंकज को गोली मार दी।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, पिस्टल की जांच
परिजन गंभीर हालत में पंकज को ग्वालियर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। बुधवार को ग्वालियर में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
नरवर पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वारदात में इस्तेमाल पिस्टल की तलाश के साथ यह भी पता लगा रही है कि वह लाइसेंसी थी या नहीं। पुलिस आरोपियों की भूमिका और हत्या की वास्तविक वजह की भी जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!