करोड़ों के धान परिवहन घोटाले के तार पूरे एमपी से जुड़े होने की आशंका: हाई कोर्ट ने दिए राज्य स्तरीय जांच के आदेश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
जबलपुर में सामने आए करोड़ों रुपए के कथित धान परिवहन घोटाले के तार अब पूरे मध्य प्रदेश से जुड़े होने की आशंका है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्य स्तर पर धान परिवहन में हुई गड़बड़ियों की जांच के निर्देश दिए हैं।
नागरिक उपभोक्ता मंच की ओर से पीजी नाजपांडे और रजत भार्गव द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विवेक रूसिया और न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को धान परिवहन से जुड़े मामलों की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने जांच की रिपोर्ट भी न्यायालय में पेश करने को कहा है।
27 जिलों में पहले ही जांच के निर्देश
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट को बताया गया कि राज्य सरकार पहले ही प्रदेश के 27 जिलों के कलेक्टरों को धान परिवहन से जुड़े मामलों की जांच के निर्देश दे चुकी है।
याचिकाकर्ता के अनुसार, इससे यह संकेत मिलता है कि मामला केवल जबलपुर तक सीमित नहीं है और धान के परिवहन में प्रदेश के अन्य जिलों में भी अनियमितताओं की आशंका है।
कोर्ट ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य स्तर पर जांच की आवश्यकता पर जोर दिया।
सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन से शपथपत्र मांगा
हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन को शपथपत्र पेश करने के निर्देश दिए हैं। निगम को बताना होगा कि जबलपुर कलेक्टर द्वारा कथित गड़बड़ी सामने लाए जाने के बाद प्रदेश स्तर पर क्या कार्रवाई की गई।
कोर्ट ने निगम से अब तक हुई जांच, सामने आई अनियमितताओं और संबंधित मामलों में की गई कार्रवाई का विस्तृत ब्योरा भी मांगा है।
EOW को स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के निर्देश
मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) को भी अब तक की जांच और कार्रवाई की स्टेटस रिपोर्ट हाई कोर्ट में पेश करनी होगी।
इससे जांच के दौरान सामने आए तथ्यों, दर्ज प्रकरणों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ की गई कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
जबलपुर कलेक्टर की सतर्कता से खुला मामला
सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने इस तथ्य पर भी गौर किया कि जबलपुर में कलेक्टर की सतर्कता के कारण धान परिवहन से जुड़ी कथित गड़बड़ी सामने आई।
कोर्ट ने कहा कि यदि इसी तरह अन्य जिलों में भी समय रहते निगरानी और कार्रवाई की जाती तो ऐसी अनियमितताओं को पहले ही रोका जा सकता था। कोर्ट ने अन्य जिलों के कलेक्टरों से भी अपने स्तर पर प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा जताई।
अब पूरे प्रदेश में खंगाले जाएंगे रिकॉर्ड
हाई कोर्ट के आदेश के बाद प्रदेशभर में धान परिवहन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच का रास्ता साफ हो गया है।
जांच में परिवहन किए गए धान की मात्रा, वाहनों की वास्तविक क्षमता, परिवहन दस्तावेज, भुगतान रिकॉर्ड और संबंधित अधिकारियों की भूमिका जैसे बिंदुओं की पड़ताल की जा सकती है।
जबलपुर में सामने आई कथित गड़बड़ी अब प्रदेशव्यापी जांच का आधार बन गई है। आने वाले दिनों में जांच रिपोर्ट और EOW की स्टेटस रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि धान परिवहन में अनियमितताएं कितने जिलों तक फैली हैं और इसमें किन लोगों की भूमिका सामने आती है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां के त्रयोदशी कार्यक्रम में उमड़ा देशभर के नेताओं का हुजूम:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पोती को दुलारकर जताया स्नेह; बहू ने छुए पैर
इस शहर में होगी राष्ट्रीय पुलिस ड्यूटी मीट:शहर की पुलिस ने आयोजित की दक्षता चयन परीक्षा; फॉरेंसिक, फिंगर प्रिंट और क्राइम इन्वेस्टिगेशन में परखी पुलिसकर्मियों की प्रतिभा

कांग्रेस पार्षद के पट्ठे के संरक्षण में धड़ल्ले से जारी है अवैध निर्माण:नगर निगम के नोटिस का कमल लुधवानी पर नहीं हुआ कोई असर

मकान मालिकों की मनमानी या निगम अधिकारियों की मेहरबानी:एक साल से कथित अवैध निर्माण; पड़ोसी की ओर खोल दीं खिड़कियां

दोस्त की बात पर भरोसा करना पड़ा भारी:मिठाई समझकर मुंह में रख ली ऐसी वस्तु; चली गई जान

छठ पूजा में अब एक दिन शेष:150 से अधिक स्थानों पर तैयारियां; 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होगा चार दिवसीय महापर्व

रिटायर हुए हैं रोजगार से, जिंदगी से नहीं:86 की उम्र में भी दोस्ती ऐसी कि हर दिन जवान

शहर में दुनिया भर के स्नूकर दिग्गजों का जमावड़ा:विश्व चैंपियनशिप में 32 देशों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम; पुरुष और महिला वर्ग में होगी खिताबी जंग, 40 हजार डॉलर की इनामी राशि दांव पर

बड़े गांव की जीत को अपनी बताकर अब मना रही खुशियां:जब इंदौर नंबर वन था तो ढोल-नगाड़े बजाकर नाचती थी भाजपा

सोना सस्ता हुआ तो बाजार में लौटी खरीदारों की भीड़:धनतेरस और दीपावली पर देशभर में इतने टन सोने की बिक्री; हीरों की बिक्री ने चौंकाया

खुलासा फर्स्ट का बड़ा खुलासा:दर केवल 10 से 15 पैसे प्रति एक हजार लीटर; ग्रेसिम को गुजरात की तुलना में मिल रहा बेहद सस्ता पानी

लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करना युवती को पड़ा भारी:आरोपी ने चलती ट्रेन के सामने दिया धक्का; बायां हाथ कोहनी के पास से कटा, सिर में आए 16 टांके

स्वच्छता में उदाहरण बना मध्य प्रदेश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:9 शहरों को मिला राष्ट्रीय सम्मान; सबसे बड़ा श्रेय स्वच्छता मित्रों को

डूबते सूरज को प्रणाम:उगते सूरज से उम्मीदों का अर्घ्य; चहुंओर गूंजती है छठ मैया की महिमा, आस्था के रंग में रंग जाता है पूरा शहर

संतों के श्रीचरणों में पहुंचे मंत्री:गच्छाधिपति और आचार्य से लिया आशीर्वाद; चातुर्मास के दौरान संतों के सान्निध्य को बताया समाज के लिए प्रेरणादायी

आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार:अक्टूबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09% पर पहुंची; बिगाड़ गया रसोई का बजट

साइबर ठगों के हाथों में बैंक खाते:18 लाख की ठगी का रास्ता बनाया; तुकोगंज पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

वीडियो देखिये, शहर में नशे के कारोबार पर कांग्रेस का हमला:प्रदेश प्रवक्ता बोले-राज्य को 'उड़ता मध्य प्रदेश' बनाने में जुटी सरकार; पूर्व विधायक के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखने की नौबत पर उठाए सवाल

फिरोज खान की संपत्तियों की खरीद-फरोख्त पर रोक:लोकायुक्त विभाग ने रजिस्ट्रार कार्यालय को लिखा पत्र

ड्रग्स के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:तीन थाना क्षेत्रों में कार्रवाई; ब्राउन शुगर, गांजा और चरस के साथ इतने आरोपी गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!