खबर
Top News

आधी रात से रिमझिम: सुबह तक 4.5 मिमी पानी गिरा; मौसम में घुली ठंडक, दोपहर बाद तेज बरसात के आसार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 अगस्त 2026, 12:25 pm
शेयर करें:
आधी रात से रिमझिम

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में रविवार आधी रात से रुक-रुककर रिमझिम बारिश का दौर जारी है। सोमवार सुबह तक कहीं हल्की तो कहीं रिमझिम बारिश होती रही। लगातार बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई है। मौसम विभाग ने सोमवार दोपहर बाद इंदौर समेत आसपास के इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना जताई है।

सड़कों पर आवाजाही प्रभावित
आधी रात से शुरू हुई बारिश सुबह 8:30 बजे तक 4.5 मिमी दर्ज की गई। सुबह बारिश के कारण सड़कों पर आवाजाही प्रभावित रही। लोग छाते और रेनकोट के साथ घरों से निकलते नजर आए। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया।

इंदौर में इस मानसून सीजन में अब तक 404.6 मिमी यानी करीब 16 इंच बारिश हो चुकी है। शहर की सीजन की औसत बारिश करीब 38 इंच मानी जाती है। इस हिसाब से इंदौर को अभी करीब 22 इंच बारिश की जरूरत है।

अगस्त-सितंबर में पूरी होगी बारिश की कमी
मौसम विभाग के अनुसार अगस्त व सितंबर बारिश के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण महीने हैं। मानसून सीजन की करीब आधी बारिश इन्हीं दो महीनों में होने की संभावना रहती है। बारिश का सीजन खत्म होने में करीब 52 दिन बाकी हैं, ऐसे में आने वाले दिनों में अच्छी बारिश से आंकड़ा औसत के करीब पहुंचने की उम्मीद है।

मानसूनी टर्फ और लो-प्रेशर सिस्टम सक्रिय
प्रदेश में मानसूनी टर्फ सक्रिय है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम के प्रभाव से मध्यप्रदेश में बारिश का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दतिया, रीवा और सीधी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश में औसत से 20% कम बारिश
मध्यप्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक औसत से करीब 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में सामान्य से कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। हालांकि ग्वालियर, भिंड, बुरहानपुर, देवास और खरगोन में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून के बचे हुए दिनों में सक्रिय सिस्टम के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। इंदौर में भी दोपहर बाद बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

संबंधित समाचार

DRI की बड़ी कार्रवाई
Top News

DRI की बड़ी कार्रवाई:बस में बैठने से पहले पकड़ाई नाइजीरियाई महिला; करोड़ों की ड्रग्स की जब्त

about 9 hours ago
निर्माणाधीन मकान में तराई करने के दौरान हादसा
Top News

निर्माणाधीन मकान में तराई करने के दौरान हादसा:हेड कांस्टेबल की पत्नी की मौत; दूसरी मंजिल से गिरी

about 9 hours ago
लाखों रुपए के नोटों से सजा बप्पा का पंडाल
Top News

लाखों रुपए के नोटों से सजा बप्पा का पंडाल:अनोखा शृंगार बना आकर्षण का केंद्र; दर्शन को उमड़ी भीड़

about 10 hours ago
दूसरी मंजिल से नीचे गिरी लिफ्ट
Top News

दूसरी मंजिल से नीचे गिरी लिफ्ट:इतने घायल; पंजाब से आए छह मेहमान भी हादसे का शिकार

about 10 hours ago
अफजल ने सौरभ बनकर की दोस्ती
Top News

अफजल ने सौरभ बनकर की दोस्ती:जाल में फंसाकर लंबे समय तक दुष्कर्म करता रहा जिहादी; कई लड़कियों को बनाया शिकार

about 10 hours ago
डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
Top News

डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:पड़ोसी गिरफ्तार; कोर्ट ने भेजा जेल

about 10 hours ago
जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे लोकसभा अध्यक्ष
Top News

जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे लोकसभा अध्यक्ष:तीन घंटे रहेंगे शहर में; रात में लौटेंगे राजधानी

about 11 hours ago
दो हजार ट्रकों के थमे पहिए
Top News

दो हजार ट्रकों के थमे पहिए:4 लाख के जुर्माने के विरोध में हड़ताल; आज रात चक्का जाम की चेतावनी

about 11 hours ago
मिठाई के पैकेट में मिले रेंगते कीड़े
Top News

मिठाई के पैकेट में मिले रेंगते कीड़े:कस्टमर ने फूड विभाग से की शिकायत; टीम ने लिए सैंपल

about 11 hours ago
कैबिनेट बैठक में नहीं पहुंचे मंत्री
Top News

कैबिनेट बैठक में नहीं पहुंचे मंत्री:वर्चुअली हुए शामिल; महिला पार्षद पर टिप्पणी के बाद फिर चर्चा में

about 11 hours ago
जिम से लौटते समय छात्र पर हमला
Top News

जिम से लौटते समय छात्र पर हमला:बेल्ट से पीटा; बचाने आए दोस्त को भी लात-घूंसे मारे, 3 को हिरासत में लिया

about 11 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में हंगामा; काले झंडे दिखाकर नारेबाजी, लात-घूंसे और कुर्सियां चलीं, मंच से बोले- ‘हमें अपना काम करने दो’

about 11 hours ago
आज नो कार डे
Top News

आज नो कार डे:लोक परिवहन, साइकिल से अथवा पैदल चलने की लोगों से अपील

about 11 hours ago
संध्या यादव मेरी बेटी जैसी
Top News

संध्या यादव मेरी बेटी जैसी:महिला पार्षद पर की टिप्पणी पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जताया खेद

about 12 hours ago
कांग्रेस विधायक की सदस्यता को हाईकोर्ट में चुनौती
Top News

कांग्रेस विधायक की सदस्यता को हाईकोर्ट में चुनौती:FIR छिपाने का आरोप; याचिका पर सुनवाई से तय होगी आगे की स्थिति

about 12 hours ago
रीवा जिले को शीघ्र मिलेगा नर्मदा जल
Top News

रीवा जिले को शीघ्र मिलेगा नर्मदा जल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 12 hours ago
बप्पा संग भक्ति का उत्सव
Top News

बप्पा संग भक्ति का उत्सव:विघ्नहर्ता के अलौकिक दर्शन

about 12 hours ago
नाबालिग से गैंगरेप
Top News

नाबालिग से गैंगरेप:एक आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार; पुलिस की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली

about 12 hours ago
इंदौर में 'छात्रों की गूंज' बनाम 'सेवा संकल्प'
Top News

इंदौर में 'छात्रों की गूंज' बनाम 'सेवा संकल्प':मालवा के युवा वोट पर दोनों दलों की नजर

about 12 hours ago
पीली गैंग की गुंडागर्दी
Top News

पीली गैंग की गुंडागर्दी:पिता के सामने बीमार बेटे पर की बर्बरता; दुकान का समान फेंका

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!