मामूली विवाद में युवक पर जानलेवा हमला: आरोपी ने चाकुओं से किए ताबड़तोड़ वार; वारदात सीसीटीवी में हुई कैद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के एमआईजी थाना क्षेत्र स्थित देव नगर में मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। बीच सड़क पर एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
लगातार कई वार किए
घायल युवक की पहचान अमित बौरासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किसी छोटी बात को लेकर आरोपी गौतम और अमित के बीच विवाद शुरू हुआ था। बहस बढ़ते ही आरोपी ने गुस्से में चाकू निकाल लिया और अमित पर लगातार कई वार कर दिए।
इलाके में अफरा-तफरी मच गई
अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने बीच सड़क पर ही युवक को निशाना बनाया और हमला करने के बाद मौके से फरार हो गया।
शरीर पर कई गहरी चोटें आई
स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल अमित को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक युवक के शरीर पर कई गहरी चोटें आई हैं और उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।
इलाके में भय का माहौल
घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद इलाके में भय का माहौल है। वीडियो में आरोपी हाथ में चाकू लेकर युवक पर लगातार हमला करता साफ दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही एमआईजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने घायल युवक और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर मामला कायम कर लिया है। फरार आरोपी गौत्तम की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
शुरुआती जांच में विवाद की वजह आपसी कहासुनी बताई जा रही है, हालांकि पुलिस पुराने विवाद और अन्य एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

संगीता के संघर्ष और आत्मनिर्भरता की कहानी सुनाकर मंत्री विजय शाह ने किया सम्मान:बोले- बैंक गारंटी मांगेगा तो मैं दूंगा; दो लाख का लोन दिलाने का भी भरोसा

बंद फैक्ट्री से उठने लगा धुएं का गुबार:आग बुझाने में जुटीं दो दमकलें

कार ने बाइक और ई-रिक्शा को मारी ऐसी टक्कर:कि उड़ गए परखच्चे; तीन घायल

रिश्वत के आरोप लगाने वाले एक्टर की निकली हेकड़ी:पुलिस के सामने मांगता रहा माफी; अब क्राइम ब्रांच में होंगे बयान

सोनिला के संघर्ष के बाद पटवारी की एंट्री:फूटी कोठी विवाद में कांग्रेस की रणनीति बदलेगी?

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने का आरोप; केस दर्ज

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!