जीतू पटवारी के रिश्तेदार पर हुआ प्राणघातक हमला: मानपुर में रंजिश का खूनी खेल; कार से कुचलने की कोशिश
KHULASA FIRST
संवाददाता

घेरकर बरसाए लाठी-तलवार
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के रिश्तेदार संजय पटेल पर हुए कल हुए जानलेवा हमले ने मानपुर क्षेत्र में हलचल मचा दी है। नाली विवाद की रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है पहले कार से बाइक को टक्कर मारकर संजय पटेल को गिराया और कुचलने की कोशिश की।
इसके बाद तलवार व लाठियों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 24 घंटे बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों और स्वजनों में भारी आक्रोश है।
टीआई का कहना है आरोपियों के घरों पर दबिश दी थी। रात में भी टीमें लगाई थी। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
पुलिस के अनुसार 12 जून को यशवंत नगर (मानपुर) में नाली खोदने को लेकर पटेल परिवार का ठाकुर परिवार से विवाद हो गया था। संजय पटेल ने ठाकुर परिवार के सुभाष, धनसिंह उर्फ भूपेंद्र, गणेश और मिथुन पर घर में घुसकर मारपीट और तोडफ़ोड़ का केस दर्ज कराया था वहीं जयंत ठाकुर ने पटेल परिवार के संजय, राहुल, जयेश और मुन्नीबाई पर।
तभी से दोनों पक्षों में रंजिश थी। इसका खौफनाक अंजाम कल सुबह सामने आया। बाइक से जा रहे संजय पटेल पर मानपुर में पंजाबी ढाबे के पास हमला हो गया।
पहले कार ने संजय पटेल की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। गिरे तो कार चढ़ाने की कोशिश की। नाकाम होने पर मिथुन ठाकुर, धनसिंह उर्फ भूपेंद्र, वीरेंद्र सिंह और अन्य लोग कार से उतरे और संजय पर लाठी व तलवार से हमला कर दिया।
संजय पटेल के हाथ-पैर फ्रैक्चर हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इंदौर रैफर किया गया है। परिजनों का आरोप है हमला साजिश के तहत हत्या की नीयत से किया गया।
गिरफ्तारी नहीं होने पर फूटा गुस्सा
परिजन व यशवंत नगर सहित आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में मानपुर थाने पहुंचे। आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर टीआई महेंद्र मकासरे को ज्ञापन सौंपा। कहना था नामजद आरोपी खुले घूम रहे हैं। टीआई ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
राजनीति भी गरमाई
संजय पटेल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के रिश्तेदार है। उनकी बहन सीमा चौधरी इंदौर में वार्ड 35 से भाजपा पार्षद हैं। हमला राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!