नया फ्लैट बुक करने के दिन ही उजड़ गई जिंदगी: कभी न भूलने वाली घटना में गई इंजीनियर की जान; दुखी पति ने बताई ये मार्मिक बात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया इलाके स्थित सागर समृद्धि अपार्टमेंट में हुई कार कुचलने की घटना में इंफोसिस की सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पांडे की मौत हो गई। घटना ने एक परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया। सबसे मार्मिक पहलू यह रहा कि पति को दो दिन तक बच्चों से उनकी मां की मौत की सच्चाई छिपानी पड़ी।
बच्चों से कहा- “मम्मा ठीक होकर आ जाएंगी”
पति सौरभ पांडे ने बताया कि हादसे के बाद बड़े बेटे का फोन आया। उसने मां के बारे में पूछा तो सौरभ ने कहा कि “मम्मा की तबीयत ठीक नहीं है, दो दिन में घर आ जाएंगी।”इस पर बेटे ने जवाब दिया—“मम्मा आ जाएंगी तब ही खाना खाऊंगा…”। दो दिन बाद जब शंपा का शव घर लाया गया, तब बच्चों को सच्चाई बताई गई। यह सुनकर दोनों बच्चे रोने लगे। छोटा बेटा अब भी स्थिति को पूरी तरह समझ नहीं पा रहा है।
मां के जन्मदिन पर बुक किया था नया फ्लैट
सौरभ के मुताबिक, जिस दिन हादसा हुआ, उसी दिन उन्होंने डीबी प्राइड में नया फ्लैट बुक किया था। संयोग से उस दिन शंपा की मां का जन्मदिन भी था। परिवार ने इसे एक शुभ शुरुआत माना था, लेकिन उसी दिन हुई घटना ने सब कुछ बदल दिया।
जिस घर में गृह प्रवेश, वहीं से अंतिम यात्रा
नवंबर में परिवार ने नए घर में गृह प्रवेश किया था। अब उसी घर से शंपा की अंतिम यात्रा निकली। सौरभ ने कहा, “एक मिनट में सब खत्म हो गया, जैसे परिवार में बम फट गया हो।” उन्होंने यह भी बताया कि तीन महीने पहले ही शंपा की मां का ब्रेन हेमरेज से निधन हुआ था। परिवार उस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि यह हादसा हो गया।
सोसाइटी विवाद के बाद बदलने वाला था घर
सौरभ ने बताया कि सागर समृद्धि अपार्टमेंट में शिफ्ट होने के बाद उन्हें सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए जानकारी मिली कि यहां AIRBNB के जरिए संदिग्ध गतिविधियों को लेकर विवाद चल रहे हैं।
फ्लैट बेचने या किराए पर देने का निर्णय लिया
रंगपंचमी के आसपास यह मामला सामने आया, जिसके बाद उन्होंने फ्लैट बेचने या किराए पर देने का निर्णय लिया। हालांकि शुरुआत में वे वहीं रहे, लेकिन एक सप्ताह पहले आरोपी पिता कुलदीप और बेटे मोहनीश से जुड़े विवाद के बाद उन्होंने तुरंत घर बदलने का फैसला कर लिया था। इसके लिए ऑनलाइन विज्ञापन भी दिया गया था।
करियर और परिवार: साथ-साथ आगे बढ़े
सौरभ और शंपा दोनों इंफोसिस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। 2013 में शादी के बाद दोनों ने अपने करियर की शुरुआत अलग-अलग कंपनियों से की। शंपा पहले टाटा में नौकरी की थीं, बाद में इंफोसिस में आ गईं। मुंबई और बेंगलुरु में अलग-अलग पोस्टिंग के बाद दोनों साथ काम करने लगे। 2023 में वे इंदौर शिफ्ट हुए और स्कीम नंबर-114 में बच्चों के साथ रह रहे थे।
आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
सौरभ ने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा, “एक गंदी मछली ने हमारा सब कुछ बर्बाद कर दिया। ऐसे लोगों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। इन्हें समाज में रहने का कोई हक नहीं है।”
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!