कपड़ा व्यापारी पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला: तीन सेकंड में चाकू से किए दो वार; पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट,भोपाल।
राजधानी के बैरागढ़ क्षेत्र में सोमवार सुबह दिनदहाड़े एक कपड़ा व्यापारी पर दो अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने महज तीन सेकंड में व्यापारी पर चाकू से लगातार दो वार किए। दूसरे वार में चाकू उनकी पीठ में धंस गया। गंभीर घायल होने के बावजूद व्यापारी जान बचाने के लिए करीब 20 फीट तक दौड़े, जबकि दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
घर के बाहर स्कूटी पर बैठे थे व्यापारी
बैरागढ़ थाना प्रभारी अशोक गौतम के अनुसार, सेवा सदन के पीछे रहने वाले नीरज जिनयानी बैरागढ़ बाजार में मैचिंग सेंटर का संचालन करते हैं। सोमवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने घर के बाहर स्कूटी पर बैठकर मोबाइल देख रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए दो अज्ञात युवक अचानक उनके पास पहुंचे और बिना किसी बातचीत या विवाद के उन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।
पीठ में धंसा रह गया चाकू, फिर भी दौड़कर बचाई जान
पहले वार के बाद व्यापारी संभल भी नहीं पाए थे कि हमलावर ने दूसरा वार कर दिया। इस वार में चाकू उनकी पीठ में धंस गया। इसके बावजूद नीरज जिनयानी ने हिम्मत नहीं हारी और जान बचाने के लिए घटनास्थल से करीब 20 फीट तक दौड़ पड़े। इसके बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।
लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
हमले के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल व्यापारी को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार उनकी हालत में सुधार है और उनसे प्रारंभिक पूछताछ भी की गई है।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि कैप पहने दो युवक पीछे से आते हैं और कुछ ही सेकंड में व्यापारी पर दो बार चाकू से हमला कर फरार हो जाते हैं। फुटेज पुलिस के लिए अहम साक्ष्य साबित हो रहा है।
हमले का कारण अब भी रहस्य
थाना प्रभारी अशोक गौतम ने बताया कि फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घायल व्यापारी से पूछताछ की गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना के पीछे की वजह का खुलासा किया जाएगा।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!