देर रात हिबस्कस हाइडअवे रेस्ट्रो बार में बवाल: बिचौली मर्दाना के हिबस्कस हाइडअवे 3.30 बजे तक होता रहा संचालित; विवाद बढ़ते ही दर्जनभर लोगों ने किया हमला
KHULASA FIRST
संवाददाता

युवती से बदसलूकी, संचालक ने कारों में की तोड़फोड़, चाकूबाजी में एक घायल
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया थाना क्षेत्र में देर रात खुले एक रेस्ट्रो बार में जमकर हंगामा हो गया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। रेस्टोरेंट संचालक और कर्मचारियों पर युवक-युवती व उनके दोस्तों के साथ मारपीट, बदसलूकी और गाड़ियों में तोड़फोड़ करने के गंभीर आरोप लगे हैं। घटना के बाद घायल युवक को लेकर उसके साथी थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के बाद केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की है।
जानकारी के मुताबिक बिचौली मर्दाना स्थित हिबस्कस हाइडअवे रेस्ट्रो बार कथित तौर पर तय समय से काफी देर तक संचालित हो रहा था। बुधवार रात करीब 3.30 बजे एक युवक और युवती वहां पहुंचे।
इसी दौरान किसी बात को लेकर उनकी एक कर्मचारी से बहस हो गई। देखते ही देखते अन्य कर्मचारी भी जुटे और विवाद बढ़ गया।
रास्ते में घेरकर किया हमला
युवक ने दोस्तों को बुला लिया था, ताकि मामला शांत कराया जा सके, लेकिन तनाव कम होने के बजाय और बढ़ गया। जब युवक-युवती वहां से रवाना हुए तो संचालक अतुल रघुवंशी और कर्मचारियों ने 5-6 कारों से उनका पीछा कर रास्ते में गाड़ी रुकवाकर गाड़ी में तोड़फोड़ की।
बीच-बचाव करने आए दोस्तों की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त कर दी गईं। विवाद के दौरान युवती से अभद्र व्यवहार किया गया और मारपीट में कुछ लोगों को चोटें भी आईं। युवक-युवती सहित उनके साथियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के वक्त करीब 15-20 लोग मौजूद थे।
कनाड़िया पुलिस के मुताबिक घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज किया जाएगा। पुलिस रेस्ट्रो बार के देर रात संचालन और मारपीट की भूमिका की भी जांच कर रही है।
सूत्रों का कहना है कि संचालक अतुल रघुवंशी शहर के अन्य इलाके में भी एक कैफे संचालित करता है। पुलिस फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान जुटा रही है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!