CRPF जवानों पर फायरिंग करने वाला लश्कर कमांडर मारा गया: सरेंडर करने से किया था इनकार; बोला- अल्लाह से मुलाकात करनी है
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कुलगाम।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। 15 लाख रुपए का इनामी लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी लतीफ भट बुधवार को मुठभेड़ में मारा गया। वह जांगलपोरा गांव की एक मस्जिद के पास छिपा हुआ था। एनकाउंटर से पहले सुरक्षाबलों ने उसे वीडियो कॉल के जरिए आत्मसमर्पण करने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने सरेंडर करने से साफ इनकार कर दिया।
वीडियो कॉल पर सुरक्षाबलों से हुई बातचीत, बोला- सरेंडर नहीं करूंगा
जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को लतीफ भट के जांगलपोरा गांव में छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। सुरक्षाबलों ने उसे घेरने के बाद आत्मसमर्पण करने का मौका दिया। जवानों ने वीडियो कॉल के माध्यम से उससे बातचीत की और हथियार डालकर बाहर आने के लिए कहा।
इस दौरान एक पुलिस अधिकारी ने उसे समझाते हुए कहा, 'हम तुम्हारे साथ हैं, जिंदगी अभी बाकी है।' इस पर लतीफ ने जवाब दिया, 'मुझे अल्लाह से मुलाकात करना है। मैं बहुत खुश हूं। सरेंडर नहीं करूंगा।'सुरक्षाबलों की ओर से उसे लगातार आत्मसमर्पण के लिए समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। इसके बाद हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने उसे मार गिराया।
CRPF पोस्ट पर फायरिंग कर तीन जवानों को किया था घायल
सुरक्षाबलों के अनुसार, लतीफ भट ने अपने साथी आतंकी उमर निसार डार के साथ 11 नवंबर को कुलगाम के नौपोरा अखरान इलाके में CRPF पोस्ट को निशाना बनाया था। दोनों आतंकियों ने पोस्ट पर फायरिंग की थी, जिसमें CRPF के तीन जवान घायल हो गए थे। हमले के बाद दोनों आतंकी मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने उनकी तलाश शुरू कर दी थी। पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा था।
16 नवंबर को घेराबंदी के दौरान मारा गया था साथी आतंकी उमर
आतंकियों की तलाश के दौरान 16 नवंबर को पुलिस को अखरान के लारू इलाके में उनकी मौजूदगी की सूचना मिली। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई।
फायरिंग में आतंकी उमर निसार डार मारा गया, जबकि लतीफ भट गोली लगने के बावजूद भागने में कामयाब हो गया। उसके पैर में गोली लगी थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने उसकी तलाश तेज कर दी और आसपास के इलाकों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया।
करीब दो दिन बाद सुरक्षाबलों को जानकारी मिली कि लतीफ देवसर इलाके के जांगलपोरा गांव की एक मस्जिद में छिपा हुआ है। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और उसे आत्मसमर्पण करने का मौका दिया। हालांकि, उसने हथियार डालने से इनकार कर दिया और आखिरकार मुठभेड़ में मारा गया।
लतीफ पर था 15 लाख रुपए का इनाम
लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 15 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। वह वर्ष 2025 की शुरुआत में अपने घर से लापता हो गया था। उसके परिवार ने भी उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बाद में पाकिस्तान में बैठे ऑपरेटिव सज्जाद गुल ने उसे लश्कर-ए-तैयबा और उसके प्रॉक्सी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) में भर्ती किया था। इसके बाद वह आतंकी गतिविधियों में शामिल हो गया।
पढ़ाई के बाद बढ़ई का काम करता था लतीफ
जानकारी के अनुसार, लतीफ भट ने अशमुजी के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल से 12वीं तक पढ़ाई की थी। इसके बाद उसने कुलगाम के सरकारी डिग्री कॉलेज में भी कुछ समय तक अध्ययन किया। पढ़ाई छोड़ने के बाद वह बढ़ई का काम करने लगा था। बताया गया है कि उसका साथी आतंकी उमर निसार डार उसे करीब छह महीने तक पनाह देता रहा। दोनों ने CRPF पोस्ट पर हमले से पहले कई इलाकों की रेकी भी की थी।
दो आतंकियों के मारे जाने से सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
नौपोरा अखरान में CRPF पोस्ट पर हमले के बाद से ही सुरक्षाबल दोनों आतंकियों की तलाश में जुटे थे। 16 नवंबर को उमर निसार डार और 18 नवंबर को लतीफ भट के मारे जाने के साथ इस मामले में शामिल दोनों आतंकियों का खात्मा हो गया है। सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाकर अन्य संदिग्ध गतिविधियों की भी जांच की।
संबंधित समाचार

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग:स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच:मुख्यमंत्री बोले-घायल और वृद्ध वन्यजीवों की होगी देखभाल; कैबिनेट में इतने करोड़ की परियोजना को हरी झंडी

सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया:प्रतिमा देवी पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार का हर्जाना; इस वजह से लिया एक्शन

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप:वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात:गांधीसागर में 1,920 मेगावाट की परियोजना की पहली इकाई शुरू; मुख्यमंत्री बोले- यह हमारा बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट

वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार:बेटी की तलाश में निकले पिता की हत्या, नाबालिग बेटी की तलाश जारी

सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा:एमडी ड्रग्स सौदागर गिरफ्तार

9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी:अब गुजरात के वनतारा में रहेगा; इस वजह से भेजा

वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:नशे के खिलाफ कार्रवाई और त्वरित न्याय होगा; प्रदेश में खुलेंगे 6 विशेष न्यायालय

जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी:एसडीएम घनश्याम धनगर की भूमिका की भी जांच की मांग

वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान:कपल को गांजा रखने की धमकी दे रही थी पुलिस टीम; हुई निलंबन की कार्रवाई

30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण:गर्भ में बन चुके थे हाथ-पैर; डॉक्टर भी हैरान, पांच लाख जन्मों में मिलता है एक मामला

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी:टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप; वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं, बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी

बेटे ने वृद्ध मां से:तो पुराने विवाद में 14 वर्षीय छात्र से की मारपीट; शहर व आसपास के क्षेत्रों में छोटी-छोटी बातों पर हुई घटनाएं

रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम:क्या अभी खरीदना सही; जानिए आगे क्या होगा

अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा:35 महिलाओं को वेतन पर रखा था; तीन इलाकों में चल रहे थे फर्जी कॉल सेंटर, इन लोगों को करते थे ब्लैकमेल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!